रीन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड की 10 सहायक कंपनियों ने गिफ्ट सिटी में इंडिया इंटरनैशनल एक्सचेंज के वैश्विक प्रतिभूति बाजार में गुरुवार को 7.25 वर्षों में परिपक्व होने वाला 58.5 करोड़ डॉलर का विदेशी मुद्रा वाला बॉन्ड सूचीबद्ध कराया। इस बॉन्ड को फिच रेटिंग्स ने बीबी रेटिंग दी है जबकि मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने बीए-3 रेटिंग दी है। इसकी प्रतिस्पर्धी कीमत 4.50 फीसदी रखी गई है।
बीएसई लिमिटेड की सहायक इंडिया आईएनएक्स ने 16 जनवरी 2017 को ट्रेडिंग गतिविधियों की शुरुआत की थी और गिफ्ट सिटी में यह भारत का पहला इंटरनैशनल एक्सचेंज है।
इंडिया आईएनएक्स के प्रबंध निदेशक व सीईओ वी. बालासुब्रण्यम ने कहा, हम इंडिया आईएनएक्स पर रीन्यू पावर का स्वागत करते हैं और हमें खुशी हो रही है कि उन्होंने अन्य भारतीय कंपनियों के लिए देश के आईएफएससी पर बॉन्ड सूचीबद्ध कराने का गेटवे स्थापित किया है। यह इंडिया आईएनएक्स और गिफ्ट सिटी को वैश्विक निवेशकों से पूंजी जुटाने के लिए साख वाले व प्रतिस्पर्धी इंटरनैशनल एक्सचेंज बनाता है।