facebookmetapixel
Advertisement
DSP Mutual Fund का नया AI-पावर्ड कैंपेन शुरू, MAAFs को लेकर दूर करेगा भ्रम, रिटर्न से आगे सोचने की सलाहधारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेस

रिलायंस रिटेल ‘TIRA’ के साथ ब्यूटी सेक्टर में रखा कदम

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 7:19 PM IST

रिलायंस रिटेल ने बुधवार को ब्यूटी रिटेल मंच ‘TIRA’ की पेशकश के साथ इस खंड में उतरने की घोषणा की। देश की प्रमुख खुदरा कंपनी अब भारत के बढ़ते सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल खंड में एचयूएल के लक्मे, नायका, टाटा और एलवीएमएच के सेफोरा जैसे ब्रांड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।

रिलायंस रिटेल ने ओमनीचैनल सौंदर्य खुदरा मंच टीरा को पेश करने की घोषणा की। टीरा ऐप और वेबसाइट के जरिये उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा।

रिलायंस रिटेल ने साथ ही मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड ड्राइव में भी टीरा स्टोर खोला है। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि शहरों में टीरा स्टोर का विस्तार किया जा सकता है।

ऑनलाइन बाजार और उपभोक्ता डेटा मंच स्टेटिस्टा के मुताबिक भारतीय सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल बाजार इस समय 27.23 अरब डॉलर का है। उद्योग की कुल आय का 12.7 प्रतिशत ऑनलाइन बिक्री से हासिल होता है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘हम अपने भारतीय ग्राहकों के लिए टीरा की पेशकश करके उत्साहित हैं। टीरा के साथ, हमारा लक्ष्य सौंदर्य खंड में बाधाओं को तोड़ना और सभी खंड में उपभोक्ताओं के लिए सौंदर्य को आम लोगों तक पहुंचाना है।’’

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) रिलायंस रिटेल की होल्डिंग कंपनी है। जियो वर्ल्ड ड्राइव में टीरा स्टोर 4,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे लंदन मुख्यालय वाले इनोवेशन स्टूडियो डलजील एंड पॉ ने डिजाइन किया है। आरआरवीएल, अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह की सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement