facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौनFintech Stocks: Paytm, PhonePe से लेकर Upstox तक… निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े संकेत?शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत, डॉलर इंडेक्स भी नरमIndia’s EV Transition: चीन से पीछे, लेकिन दुनिया को चौंका सकता है भारत, EV पर SBI की बड़ी रिपोर्टIndia’s EV Transition: हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?India’s EV Transition: बीते 12 साल में भारत की तेल पर निर्भरता आधी रह गई! SBI रिसर्च ने बताया कैसे हो रहा बड़ा बदलावGold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; जानें MCX और Comex के ताजा भावजून में कारों की रिकॉर्ड डिमांड! टैक्स राहत और सस्ती EMI का दिखा असर, बिक्री 24.6% बढ़ीदिल्ली में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगी लगाम? EV Policy 2.0 ने ऑटो कंपनियों की बढ़ाई टेंशन

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने किया निराश

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:01 PM IST

देश की नंबर दो मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी, रिलायंस कम्युनिकेशन को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 14.10 अरब रुपये का शुध्द लाभ हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 13.73 अरब रुपये से 2.7 फीसदी ज्यादा है।


दरअसल, उसका यह मुनाफा निवेशकों की उम्मीद से थोड़ा सा कम है। इसकी वजह नेटवर्क में विस्तार में आई लागत को बताया जा रहा है। वैसे, इस दौरान कंपनी की आय में भारी इजाफा हुआ है।

इस तिमाही में उसे 5,850 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 4776 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

इस तिमाही में 53 लाख लोग रिलायंस कम्युनिकेशन से जुड़े। ऐसे चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों में कंपनी 6.13 करोड़ उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ चुकी है। यह पिछले साल के आंकड़ों से 50 फीसदी ज्यादा है।

एचसीएल को हुआ मोटा मुनाफा

डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर होती सेहत की वजह से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के तीसरी तिमाही के मुनाफे में पूरे 12.1 फीसदी का इजाफा आया है।

इस तिमाही में कंपनी को 373.3 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का शुध्द लाभ 332.9 करोड़ रुपये रहा था।

इस तिमाही में कंपनी की कमाई में भी 37.1 फीसदी का जबरदस्त इजाफा है। इस तिमाही में कंपनी ने 2490.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी ने 1816.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

टेक महिंद्रा का मुनाफा 12 फीसदी चढ़ा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा का शुद्ध मुनाफा 222.8 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में कंपनी के मुनाफे में 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

मालूम हो कि तब कंपनी ने 199.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं कंपनी का राजस्व इस दौरान पिछले साल की समान अवधि के 970.4 करोड़ रुपये से 16.6 फीसदी बढ़कर 970.4 करोड़ रुपये हो गया।

भारत इलेक्ट्रोनिक्स का मुनाफा चढ़ा

रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रानिक्स को 31 दिसंबर की समाप्त तिमाही में 122.77 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है जो पिछले साल की इसी तिमाही से नौ फीसदी ज्यादा है।

कंपनी को पिछले साल की इसी अवधि में 112.96 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था।  हालांकि, इस तिमाही में कंपनी की कुल आय एक फीसदी घटकर 681 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 691.57 करोड़ रुपये थी। 

आधा हुआ एशियन पेंट्स का मुनाफा

देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनियों में से एक, एशियन पेंट्स का बीती तिमाही का मुनाफा पिछले साल के लाभ के मुनाफा घटकर आधा रह गया है।

इस तिमाही में कंपनी को 59 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 118.8 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। 

वोल्टास का मुनाफा घटा

वोल्टास का 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही का शुध्द मुनाफा 10.18 प्रतिशत घटकर 42.41 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में मुनाफा 47.22 करोड़ रुपये था।

इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 876.19 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 674. 74 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

जे के टायर मुनाफे में

जे के टायर को दिसंबर 08 में समाप्त तिमाही में 27.38 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है जो पिछले साल की इसी अवधि में 21. 74 करोड़ रुपये था। कंपनी की शुध्द बिक्री बढ़कर 779.82 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 722.88 करोड़ रुपये थी। 

एवॉन को मुनाफा

एवॉन कॉर्पोरेशन ने 31 दिसंबर को खत्म हुए चालू वित्त वर्ष के नौ महीनों में 4.41 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। इस दौरान कंपनी को 52.22 करोड़ रुपये की कुल आय हुई है।

पिछले साल के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं क्योंकि कंपनी पिछले साल जून में ही सूचीबध्द हुई है। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 1.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

क्राम्पटन ग्रीव्ज फायदे में

क्राम्पटन ग्रीव्ज को 31 दिसंबर की समाप्त तिमाही में 123.22 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 82.71 करोड़ रुपये था। बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी का कुल आय 2,158.60 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 172.13 करोड़ रुपये थी।

3आई को मोटा मुनाफा

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी 3आई इंफोटैक का चालू वित्त वर्ष को तीसरी तिमाही में शुध्द मुनाफा 40.6 फीसदी बढ़कर 69. 74 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया है कि इस तिमाही में  उसकी आय भी 90.4 फीसदी बढ़कर 615.60 करोड़ रुपये हो गई।  

एमआरएफ को घाटा

एमआरएफ लि. ने बीती तिमाही में 38 करोड़ रुपये के नुकसान का ऐलान किया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 51 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। कंपनी की बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 1,351 करोड़ रुपये हो गई।

नोकिया का मुनाफा 69 फीसदी घटा

मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी नोकिया ने 31 दिसंबर, 2008 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में अपने शुध्द लाभ में 69 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।  तिमाही में कंपनी  को 57.6 करोड़ यूरो का लाभ हुआ।

कंपनी ने इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.84 अरब यूरो का शुध्द लाभ दर्ज किया था। इस तिमाही में नोकिया की कुल बिक्री घटकर 12.7 अरब यूरो पर आ गई, जबकि इससे पूर्व वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 15.8 अरब यूरो की बिक्री दर्ज की थी।


गूगल के मुनाफे में सेंध

साइबर स्पेस की सबसे बड़ी कंपनी गूगल इंक. को चौथी तिमाही में 38.2 करोड़ डॉलर का मुनाफा हुआ है।2007 की चौथी तिमाही में कंपनी को 1.2 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने चौथी तिमाही में 5.7 अरब डालर की कुल आय अर्जित की। पूर्व वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 4.82 अरब डॉलर की कमाई की थी। गूगल के इतिहास में यह पहली बार है, जब उसका मुनाफा गिरा हो।


जीई के लाभ पर भी चोट

जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) कंपनीको चौथी तिमाही में 3.72 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। यह रकम दिसंबर, 2007 में खत्म हुई चौथी तिमाही के 6.7 अरब डॉलर के मुनाफे के मुकाबले  44 फीसदी कम है। इस दौरान कंपनी की कमाई में भी 4.8 फीसदी की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - January 23, 2009 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement