facebookmetapixel
Advertisement
WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदा

मंदी का वायरस बेअसर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:10 PM IST

आईटी सेवा प्रदान करने के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मंदी के वायरस को नाकाम कर दिया है।


कंपनी ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही के दौरान 1,362 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा लिया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान कंपनी ने 1,327 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी के आज जारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्व भी पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की अपेक्षा 24.13 फीसदी ऊपर रहा। कंपनी ने दिसंबर 2008 में खत्म तिमाही के दौरान 7,277 करोड़ रुपये की कमाई की।

हालांकि कंपनी ने माना कि मुद्रा के उतारचढ़ाव का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। इस कारण कंपनी को विदेशी मुद्रा में 251 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। टीसीएस को उत्तर अमेरिका में अपनी मजबूत पकड़ और यूरोप में बेहतरीन नेटवर्क का फायदा मिला।

इसके अलावा लैटिन अमेरिका की ओर से भी कंपनी को अच्छी मांग देखने को मिली। हालांकि भारत में जरूर कंपनी को कम खर्च की समस्या से रूबरू होना पड़ा।

टीसीएस के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक एस रामदुरै ने कहा, ‘बाजार की खस्ता हालत में भी टीसीएस ने शानदार काम करके दिखाया है।’

मंदी में मुनाफा


राजस्व – 7,277 करोड़ रुपये

पिछले साल के मुकाबले 24.13 फीसदी का इजाफा

कर अदायगी के बाद मुनाफा 1,362 करोड़ रुपये

पिछले साल से 2.68 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement