facebookmetapixel
Advertisement
Nifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट

देसी रिफाइनरी पर कम पड़ा मंदी का असर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:47 AM IST

दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में भारतीय रिफाइनरियों का प्रदर्शन और रिफाइनिंग मार्जिन विदेशी प्रतिस्पर्द्धियों की तुलना में बढ़िया रहा है। मालूम हो कि रिफाइनिंग मार्जिन कच्चे तेल और रिफाइंड तेल की कीमतों के बीच का अंतर होता है।
खांडवाला सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट विनय नायर के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरियों का मार्जिन विदेशी रिफाइनरियों की तुलना में कम गिरा है। नायर के शब्दों में इसकी वजह, ”यहां के रिफाइनरी डीजल का ज्यादा उत्पादन करते हैं, जबकि विदेशी नैफ्था और गैसोलीन के उत्पादन पर फोकस करते हैं। आर्थिक मंदी के चलते डीजल की तुलना में नैफ्था और गैसोलीन की मांग ज्यादा गिरी है।”
 
गौरतलब है कि पेट्रोलियम उत्पादों के कुल उत्पादन में डीजल की हिस्सेदारी 40-45 फीसदी है। 2008 के कैलेंडर वर्ष में भारतीय रिफाइनरी का मार्जिन 38 फीसदी घटकर 6.5 डॉलर प्रति बैरल रह गया जो पहले 10.6 डॉलर प्रति बैरल था।
ब्रिटिश पेट्रोलियम के ग्लोबल इंडिकेटर मार्जिन के अनुसार, अमेरिका के खाड़ी तटीय और मध्य पश्चिम के रिफाइनरियों का मार्जिन 2.49 डॉलर और 2.53 डॉलर प्रति बैरल रह गया। जबकि दिसंबर में खत्म तिमाही में यह मार्जिन 5.20 डॉलर था।
सिंगापुर में यह मार्जिन 5.16 डॉलर प्रति बैरल का है। एशियाई रिफाइनरियों के लिए बतौर बेंचमार्क प्रयोग होने वाले सिंगापुर रिफाइनरियों का मार्जिन 2008 में 20 फीसदी घटकर 6.1 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। 

मालूम हो कि मांग घटने से कच्चे तेल की कीमत जुलाई में 147 डॉलर की ऊंचाई छुने के बाद अब 40 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी है।
नाम न छापने की शर्त पर मुंबई के एक विश्लेषक ने बताया, ‘एशिया के अन्य देशों की रिफाइनरियां नैफ्था का अधिक उत्पादन करती हैं, उनका रिफाइनिंग मार्जिन डीजल उत्पादन करने वाली भारतीय रिफाइनरियों की तुलना में कम रहा है।’
भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल रिफाइनिंग मार्जिन अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में 10 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं सिंगापुर की रिफाइनरियों का मार्जिन इस दौरान 3.6 डॉलर रहा जो पिछले साल 5.8 डॉलर रहा था।
अप्रैल से दिसंबर के बीच के नौ महीनों में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का सकल रिफाइनिंग मार्जिन 4.25 डॉलर (मुंबई रिफाइनरी) और 6.91 डॉलर (कोच्चि) रहा। 2007 की समान अवधि में ये मार्जिन क्रमश: 4.41 और 6.58 डॉलर प्रति बैरल रहे थे।
देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनिंग और मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का औसत मार्जिन 3.37 डॉलर प्रति बैरल रहा जो उसके पिछले साल 9.10 डॉलर प्रति बैरल रहा था। जानकारों का  कहना है कि रिफाइनिंग मार्जिन अभी सीमित रहेगा।

Advertisement
First Published - February 11, 2009 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement