facebookmetapixel
Advertisement
क्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिकभारत के बाद अब जापान पर डॉलर की मार! 40 साल में सबसे कमजोर हुआ येन

गिरवी शेयर राजू ने बिकवाए

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:07 PM IST

डीएसपी मेरिल लिंच और आईएलएफएस की ओर से सत्यम के प्रवर्तक रामलिंग राजू के गिरवी रखे शेयरों को मार्जिन मनी की वजह से बेचने के बयान के बावजूद सरकार के एक अधिकारी ने कहा इन शेयरों की बिक्री राजू के सलाह से की गई थी।


सूत्रों के मुताबिक, मायटास इन्फ्रा सौदा रद्द होने के बाद 17 दिसंबर को जब सत्यम के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट आ रही थी, तब राजू ने कर्जदाताओं से कहा था कि वे गिरवी रखे शेयरों को बेच दें।

अगर ऐसा नहीं किया गया, तो आगे मार्जिन मनी और घट सकती है। सूत्रों का कहना है कि चार कंपनियों ने 5.2 करोड़ शेयरों के एवज में राजू को करीब 600 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। जिस समय कर्ज दिया गया था, उस समय इन शेयरों की कीमत 1250 करोड़ रुपये थी।

कर्ज देने वालीचार कंपनियों में डीएसपी मेरिल लिंच, आईएलएफएस फाइनैंस, डायचे बैंक और एक निजी क्षेत्र के बैंक शामिल हैं। आईएलएफएस को ट्रस्टी बनाया गया था। इन कंपनियों ने 5 जनवरी को कंपनी के शेयरों की कीमत 172 रुपये थी, तब काफी संख्या में शेयर बेचे गए थे।

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement