facebookmetapixel
Advertisement
Coforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरार

Zepto पोस्टपेड के साथ बाय नाउ, पे लेटर में प्रवेश की तैयारी में

Advertisement

Zepto पोस्टपेड के जरिये कंपनी यूजर्स को ब्याज मुक्त रीपेमेंट में 5,000 रुपये तक का वादा कर रही है।

Last Updated- September 06, 2024 | 10:48 PM IST
Zepto's food business licence cancelled in Dharavi

ॉक्विक कॉमर्स क्षेत्र की प्रचुर धन वाली दिग्गज कंपनी जेप्टो अपनी खुद की बाय नाउ, पे लेटर (बीएनपीएल) पेशकश जेप्टो पोस्टपेड शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह कार्यक्रम जेप्टो ऐप पर पेश किया जा रहा है जो अभी अपने शुरुआती चरण में है।

कंपनी उपयोगकर्ताओं को इस सेवा की शुरुआती विशेष पहुंच की प्रतीक्षा सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है। जेप्टो पोस्टपेड के जरिये कंपनी उपयोगकर्ताओं को ब्याज मुक्त पुनर्भुगतान में 5,000 रुपये तक का वादा कर रही है।

जोमैटो के स्वामित्व वाली ब्लिंकइट जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियां पहले से लेजीपे और सिम्पल जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी के जरिये अपने ग्राहकों को बीएनपीएल सेवाएं प्रदान करती हैं। जेप्टो ने जनवरी 2022 से बीएनपीएल कंपनी सिम्पल के साथ भी साझेदारी कर रखी है।

अप्रैल तक सिम्पल ने क्विक कॉमर्स क्षेत्र की दिगगज कंपनी के जरिये 1.3 करोड़ से ज्यादा चेकआउट देखे और वह साल 2026 तक इस संख्या को बढ़ाकर 10 करोड़ करने की योजना बना रही है। सिम्पल के साथ इस साझेदारी में जेप्टो उसके वन-टैप चेकआउट विकल्प तक पहुंच सकती है जो जेप्टो के सदस्यता कार्यक्रम ‘पास’ का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

कंपनी ने हाल में अपनी बैलेंस शीट मजबूत करने के लिए पांच अरब डॉलर के मूल्यांकन पर फॉलो-ऑन फाइनैंसिंग के दौर में 34 करोड़ डॉलर जुटाए हैं और वह आईपीओ की तैयारी में है। इससे दो महीने पहले कंपनी ने सीरीज एफ वाले दौर में 66.5 करोड़ डॉलर की भारी-भरकम रकम जुटाई थी। तब इसका मूल्यांकन 3.6 अरब डॉलर था।

खास तौर पर क्विक कॉमर्स क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाली इकलौती कंपनी जेप्टो जोमैटो के स्वामित्व वाली ब्लिंकइट, स्विगी इंस्टामार्ट और टाटा के स्वामित्व वाली बिग बास्केट जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement