facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादन

Adani Power के झारखंड बिजलीघर से बांग्लादेश को पावर सप्लाई शुरू

Advertisement

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि अदाणी पावर लिमिटेड के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एपीजेएल ने अपनी दूसरी इकाई से वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है।

Last Updated- June 28, 2023 | 4:05 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर ने झारखंड के गोड्डा स्थित अपने 1,600 मेगावाट क्षमता वाले बिजलीघर से बंग्लादेश को विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अदाणी पावर लिमिटेड के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड (एपीजेएल) ने अपनी दूसरी इकाई (800-800 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां) से वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र की दूसरी इकाई का वाणिज्यिक परिचालन परीक्षण 25 जून को हुआ था।

इस मौके पर बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ बांग्लादेश (पीजीसीबी) के अधिकारी मौजूद थे। बिजली संयंत्र की पहली इकाई ने 800 मेगावाट की क्षमता के साथ छह अप्रैल को अपनी वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था।

कंपनी ने कहा कि गोड्डा संयंत्र से बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति से पड़ोसी देश की ऊर्जा सुरक्षा बेहतर होगी। बयान में कहा गया, ‘‘अदाणी पावर झारखंड अपने बिजलीघर से बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड को 1,496 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगी। इसको लेकर समझौता नवंबर 2017 को 25 वर्षों के लिए किया गया था…।’’

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 3:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement