facebookmetapixel
Advertisement
प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियमकैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मू

स्टील संयंत्र के लिए नई जगह तलाश रही पोस्को

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:51 AM IST

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के निजीकरण के केंद्र सरकार के फैसले के बाद दक्षिण कोरिया की स्टील दिग्गज पोस्को स्टील संयंत्र स्थापित करने के लिए नई जगह की तलाश से लिए प्रोत्साहित हुई है।
सूत्रों ने कहा कि आरआईएनएल के निजीकरण के सरकारी फैसले के बाद पोस्को एक और अवरोध का सामना कर रही थी। उन्होंने कहा, अन्य वैश्विक स्टील निर्माताओं मसलन आर्सेलरमित्तल की तरह पोस्को भी भारत में निवेश की संभावना तलाश रही है, लेकिन इस पर अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। अब आंध्र सरकार ने पोस्को को कृष्णापत्तनम में संयंत्र लगाने के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन कंपनी ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। सूत्रों ने कहा, पोस्को अन्य जगह पर भी नजर डाल रही है।
करीब 16 वर्षों से पोस्को भारत में स्टील संयंत्र लगाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 1.2 करोड़ टन का संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाया और खनन नीति में बदलाव से कंपनी की योजना पटरी से उतर गई। पिछले साल हालांकि पोस्को ने की योजना कुछ आगे बढ़ी थी क्योंकि आरआईएनएल के साथ उसकी जमीन पर निवेश पर बातचीत हुई थी। लेकिन आरआईएनएल के निजीकरण के फैसले से फिर संकट खड़ा हो गया।
3 फरवरी को दीपम के सचिव ने ट्वीट किया था कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 27 जनवरी को निजीकरण के जरिए प्रबंधन नियंत्रण के साथ आरआईएनएल के 100 फीसदी रणनीतिक विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।
कर्मचारी यूनियन हालांकि आरआईएनएल के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी इस फैसले पर दोबारा विचार के लिए कहा है।
फरवरी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आरआईएनएल विशाखापत्तनम की विनिवेश योजना पर दोबारा विचार का अनुरोध किया था और इस संयंत्र को पटरी पर लाने के लिए अन्य संभावना तलाशने की मांग की थी। इन सुझावों में कैप्टिव खदान का आवंटन और वित्तीय पुनर्गठन शामिल है।
हालांकि आरआईएनएल के सूत्रों ने संकेत दिया कि निजीकरण की योजना पटरी पर है। पोस्को के लिए इसका मतलब यह है कि उसे स्टील संयंत्र लगाने के लिए इंतजार करना होगा। पहले चरण में पोस्को की योजना 40 लाख टन क्षमता वाला संयंत्र लगाने की थी।
 

Advertisement
First Published - April 15, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement