यूबी समूह की स्पिरिट कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने स्कॉटलैंड की शराब बनाने वाली कंपनी व्हाइटी ऐंड मैके के अधिग्रहण के लिए 61 करोड़ 80 लाख डॉलर फंड जुटाने के लिए 186 लाख शेयरों को गिरवी रखा है।
यूनाइटेड स्पिरिट्स ने मई 2007 में स्कॉटलैंड की कंपनी माल्ट ह्विस्की सहित व्हाइटी ऐंड मैके और जुरा सिंगल माल्टा ब्रांड को 82.70 करोड़ रुपये में खरीदा था।
12 हफ्ते बाद बढ़ गई महंगाई
महंगाई की दर में फिर से इजाफा हो गया है और यह बढ़कर 5.6 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले हफ्ते महंगाई की दर 5.24 फीसदी के स्तर पर थी। इसकी वजह ट्रक मालिकों की हड़ताल रही।
हाफिज कॉन्ट्रैक्टर पर आयकर छापे
आयकर विभाग ने जाने-माने आर्किटेक्ट हाफिज कांट्रैक्टर के घर और दफ्तर पर आज छापे मारे। अभी विस्तृत ब्यौरा नहीं मिला है।
भरत शाह हुए गिरफ्तार
हीराकारोबारी और फिल्म फाइनैंसर भरत शाह को आज उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। शाह के खिलाफ सिलवासा की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।