facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

पीरामल गुजरात के छोटे शहरों में

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:49 PM IST

गुजरात के चुनिंदा शहरों में पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी केंद्रों के अधिग्रहण के बाद पीरामल हेल्थकेयर लिमिटेड की डायग्नोस्टिक कंपनी पीरामल डायग्नोस्टिक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (पहले वेलस्प्रिंग के नाम) की नजर राज्य के अन्य शहरों में और इस तरह के अधिग्रहणों पर भी है।


डायग्नोस्टिक सेवाओं के क्षेत्र में अधिक संभावनाओं को देखते हुए पीरामल समूह की डायग्नोस्टिक कंपनी ने अभी तक नवसरी, सूरत और बडौदा में अधिग्रहण किए हैं। देश के कस्बाई इलाकों में डायग्नोस्टिक सेवाएं पहुंचाने की अपनी रणनीति के तहत कंपनी की योजना गुजरात के अन्य इलाकों में डायग्नोस्टिक सेवा केंद्रों को खोलने की है।

पीरामल डायग्नोस्टिक सर्विसेज के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी गिरिश मेहता का कहना है, ‘हम राजकोट, जामनगर और भावनगर में ऐसे केंद्र शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।’ उनका कहना है कि हमें उम्मीद है कि कंपनी अगले दो वर्षों में इन शहरों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा लेगी।

पीरामल हेल्थकेयर लिमिटेड की निदेशक डॉ. स्वाति पीरामल ने अहमदाबाद में पहला डायग्नोस्टिक केंद्र खोलने के मौके पर कहा, ‘पीरामल हेल्थकेयर की डायग्नोस्टिक कंपनी ने डॉ. नरेंद्र पटेल के एक्स-रे लैब का अधिग्रहण किया है, ताकि अहमदाबाद को उसका पहला अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर आधुनिक डायग्नोस्टिक केंद्र मिले।’  उन्होंने कहा कि देश मंम मुधुमेह और हृदय रोग के बीमारों की संख्या बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - October 14, 2008 | 1:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement