facebookmetapixel
Advertisement
DSP Mutual Fund का नया AI-पावर्ड कैंपेन शुरू, MAAFs को लेकर दूर करेगा भ्रम, रिटर्न से आगे सोचने की सलाहधारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेस

Pi Data Centers का विस्तार: मुंबई में नया 3MW डेटा सेंटर लॉन्च, AI और क्लाउड क्षमता होगी मजबूत

Advertisement

कंपनी ने कहा कि मुंबई का डेटा सेंटर नई पीढ़ी की डिजिटल जरूरतें पूरा करने के लिए विशेष रूप से बनाया गया है

Last Updated- April 13, 2026 | 11:43 PM IST
Data Centers

पाई डेटा सेंटर्स ने मुंबई के मध्य में 3 मेगावॉट क्षमता के अपने नए डेटा सेंटर के पहले चरण की शुरुआत की घोषणा की है। जेएलएल के साथ साझेदारी से भारत में उसकी हाइपरस्केल, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए तैयार, को-लोकेशन और क्लाउड डेटा सेंटर क्षमता को 23 मेगावॉट तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुंबई का यह डेटा सेंटर अगस्त 2026 तक चालू हो जाएगा। वैश्विक वाणिज्यिक अचल संपत्ति सेवा और निवेश प्रबंधन फर्म जेएलएल मुंबई में पाई के पहले डेटा सेंटर की लीज के लिए विशेष सलाहकार थी।

मुंबई का नया सेंटर आंध्र प्रदेश के अमरावती में पाई की मौजूदा 60 मेगावॉट हाइपरस्केल क्षमता और तेलंगाना के हैदराबाद में अक्टूबर 2026 में शुरू होने वाली अन्य 3 मेगावॉट क्षमता का पूरक होगा।

कंपनी ने कहा कि मुंबई का डेटा सेंटर नई पीढ़ी की डिजिटल जरूरतें पूरा करने के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। इससे भारत के प्रमुख बाजारों में उद्यमों, हाइपरस्केलर्स और एआई-संचालित व्यवसायों की सेवा करने के लिए पाई की क्षमता बढ़ेगी। नए बुनियादी ढांचे और भविष्य के लिए तैयार डिजाइन के साथ यह डेटा सेंटर अधिक उपलब्धता, स्केलेबिलिटी और परिचालन लचीलापन मुहैया कराने के लिहाज से बनाया गया है।

पाई डेटा सेंटर्स के संस्थापक, चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी कल्याण मुप्पानेनी ने कहा, ‘क्षमता में इस बढ़ोतरी से हम प्रमुख क्षेत्रों में निर्बाध और उच्च-प्रदर्शन वाला डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने में सक्षम हो जाएंगे। अमरावती में पहले से ही हमारा 60 मेगावॉट इन्फ्रास्ट्रक्चर है और अक्टूबर 2026 में हैदराबाद में 3 मेगावॉट क्षमता का एक और डेटा सेंटर आ रहा है।’

Advertisement
First Published - April 13, 2026 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement