facebookmetapixel
Advertisement
REIT vs Property vs Realty Index Fund: कहां निवेश करना होगा फायदेमंद, कहां ज्यादा जोखिम?अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, वेल्थ क्रिएशन भी बनेगा इंश्योरेंस का बड़ा आधार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ी मांग1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियम

दिसंबर में शीर्ष पर रहा फोनपे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:36 AM IST

वालमार्ट समर्थित फोनपे दिसंबर महीने में शीर्ष यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ऐप बनकर उभरा है। दिसंबर में फोन पे से 1.82 लाख करोड़ रुपये का 90.203 करोड़ लेनदेन और दूसरे स्थान पर गूगल पे से 1.76 लाख करोड़ रुपये का 85.449 करोड़ लेनदेन हुआ है और इस तरह से फोनपे ने यूपीआई बाजार में बड़ी हिस्सेदारी बना ली है।
नवंबर की तुलना में दिसंबर महीने में गूगल पे से लेनदेन की मात्रा में 11 प्रतिशत की कमी आई है। नवंबर में गूगल पे से 1.61 लाख करोड़ रुपये के 96.002 करोड़ लेनदेन हुए थे, उसके बाद फोन पे से 1.75 लाख करोड़ रुपये के 86.84 करोड़ लेनदेन हुए। अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक गूगल पे से 85.781 करोड़ लेनदेन हुए, जहकि दूसरे स्थान पर रहे फोनपे से 83.988 लेनदेन हुए थे। दिसंबर में मात्रा के हिसाब से इन दो प्रमुख ऐप की यूपीआई बाजार पर 78 प्रतिशत से ज्यादा कब्जा है, जबकि लेन देन के मूल्य के आधारपर इनकी बाजार हिस्सेदारी 86 प्रतिशत है। पेटीएम पेमेंट बैंक ऐप फोनपे और गूगल पे से पीछे है और दिसंबर में इससे 25.636 करोड़ लेनदेन हुआ है, जिसका कुल मूल्य 31,291.83 करोड़ रुपये है। दिसंबर में व्हाट्ऐप से 8.1 लाख लेनदेन हुआ, जिसका मूल्य 29.72 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - January 18, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement