facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

भारत में और फैलेगी फाइजर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:20 AM IST

दुनिया की सबसे बड़ी दवा कंपनी फाइजर ने भारतीय इकाई में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला लिया है।
कंपनी के मुताबिक, मौजूदा 41 फीसदी की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 75 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। 34 फीसदी की यह अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए फाइजर 680 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस तरह प्रति शेयर 675 रुपये की पेशकश कंपनी ने की है।
बंबई स्टॉक को यह जानकारी मिलने के बाद फाइजर के शेयर में करीब 10 फीसदी का उछाल देखा गया। उछाल के बाद कंपनी के शेयर भाव 685.4 रुपये तक चले गए। इस तरह स्विस कंपनी नोवार्टिस के बाद फाइजर दूसरी ऐसी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसके प्रवर्तक ने भारतीय इकाई में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की घोषणा की है।
नोवार्टिस ने यह घोषणा महीना भर पहले की थी। विदेशी दवा कंपनियों का अपनी भारतीय इकाई में हिस्सेदारी बढ़ाने के बढ़ते रुझान के चलते इन कंपनियों की सहायक इकाइयों के शेयर में सोमवार को बढ़ोतरी देखी गई। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के शेयर में 3, एवेंटिस में 5 और वाइएथ में 5 फीसदी की वृद्धि हुई।
फाइजर ने 9 अप्रैल को बंद स्टॉक के भाव पर 8 फीसदी प्रीमियम की पेशकश की है। वहीं नोवार्टिस ने 90 फीसदी शेयर खरीदने के लिए शेयरों की कीमत पर 23 फीसदी की पेशकश की थी। नोवार्टिस ने तब प्रति शेयर 351 रुपये की दर से 440 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।
फाइजर की तरह नोवार्टिस के शेयर भी घोषित कीमत से कहीं अधिक 369.95 रुपये पर मिल रहे थे। फाइजर के मुताबिक, उसका ओपन ऑफर दो महीने बाद जून में उपलब्ध होगा।

Advertisement
First Published - April 14, 2009 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement