facebookmetapixel
Advertisement
बाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?

पतंजलि का शुद्ध लाभ 22 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:17 PM IST

रोजमर्रा की वस्तुओं का विनिर्माण करने वाली देसी दिग्गज कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने वर्ष 2019-20 के दौरान अपने शुद्ध लाभ में 22 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। कारोबार का विश्लेषण करने वाले प्लेटफॉर्म टॉफलर द्वारा जुटाए गए वित्तीय आंकड़ों के अनुसार इस समूह की प्रमुख इकाई ने इस वर्ष 423 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि वर्ष 2018-19 के दौरान 349 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया था।
पतंजलि समूह के कुल राजस्व में 80 प्रतिशत से अधिक योगदान करने वाली पतंजलि आयुर्वेद ने कंपनी पंजीयक को दी गई अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2020 के दौरान उसका परिचालन राजस्व छह प्रतिशत बढ़कर 9,023 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की सकल बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रही है। वित्त वर्ष 2019 के दौरान आयुर्वेद की इस दिग्गज कंपनी का कुल कारोबार 8,330 करोड़ रुपये का रहा था जो वित्त वर्ष 2018 में दर्ज किए गए 8,136 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.4 प्रतिशत अधिक रहा है। लेकिन चूंकि वर्ष 2016-17 के दौरान इसकी बिक्री में गिरावट आई थी, इसलिए पतंजलि को अब भी वह रफ्तार नहीं मिल पाई है, जो पहले हुआ करती थी। वित्त वर्ष 2015 और वित्त वर्ष 2016 में इसके राजस्व में क्रमश: 86 प्रतिशत और 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।
दोहरे अंकों में वृद्धि के बावजूद पतंजलि का शुद्ध लाभ चार साल पहले दर्ज किए गए 1,190 करोड़ रुपये से कम हो गया है। वित्त वर्ष 2020 के दौरान इसका शुद्ध लाभ मार्जिन 4.67 प्रतिशत रहा, जबकि वित्त वर्ष 2017 में यह 13.3 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2016 में 16 प्रतिशत था। पतंजलि समूह के सह-संस्थापक स्वामी रामदेव का कहना है कि पिछला वित्त वर्ष कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है।

एवरेडी का लाभ 216 फीसदी बढ़ा
बैटरी और फ्लैशलाइट बनाने वाली प्रमुख कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान 216 फीसदी बढ़कर 58.02 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान बैटरी की मजबूत मांग और लागत नियंत्रण उपायों से मुनाफे को बल मिला। तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय लगभग 7 फीसदी बढ़कर 372.63 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 348.28 करोड़ रुपये थी। एवरेडी के प्रबंध निदेशक अमृतांशु खेतान ने कहा कि यह किसी भी अन्य आय के बिना सबसे अधिक तिमाही लाभ है। तिमाही के दौरान एबिटा मार्जिन 20 फीसदी से अधिक रहा। बैटरी और फ्लैशलाइट की बिक्री तिमाही के दौरान काफी अच्छी रही। बीएस

Advertisement
First Published - November 13, 2020 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement