facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

पारले ने रखा मोटी कमाई का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:02 AM IST

कंफेक्शनरी और 100 फीसदी शुध्द जूस की कैटेगरी में उतरने के बाद पारले एग्रो के इरादे बुलंद हैं। उसे उम्मीद है कि अगले दो-तीन साल में कंपनी की कमाई 3,000-3,500 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस वक्त कंपनी की कमाई 950 करोड़ रुपये है।
कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नादिया चौहान का कहना है कि, ‘हमने अपनी कमाई को अगले दो-तीन सालों में 3,000-3,500 करोड़ रुपये के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।’
ब्रेवरेज और बोतलबंद पानी के कारोबार में खुद को मजबूती से जमाने के बाद कंपनी अब कंफेक्शनरी और 100 फीसदी शुध्द जूस की कैटेगरी में उतरी है। कंपनी कंफेक्शनरी उत्पादों के लिए पांच उत्पादन केंद्रों को स्थापित करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
ये केंद्र देश के अलग-अलग हिस्सों में लगाए जाएंगे। नादिया का कहना है कि, ‘देश का कंफेक्शनरी बाजार कम से कम दो हजार करोड़ रुपये का है। हमारी कुल कमाई का बड़ा हिस्सा हमारे ब्रेवरेज के कारोबार से आता है।
लेकिन कंफेक्शनरी का बाजार काफी बड़ा है, इससे हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।’ उनका कहना है कि, ‘हम पहले से ही महंगे कंफेक्शनरी के कारोबार में उतर चुके हैं। यह सेगमेंट हमें काफी मुनाफा भी दे रहा है। हालांकि, इस वक्त तो हमारे विकास की कहानी में सबसे योगदान तो बोतलबंद पानी का ही रहेगा।’

Advertisement
First Published - February 13, 2009 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement