facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक-तिहाई ट्रैफिक एयर इंडिया लिंक के जरिये, अगले पांच साल में दोगुना होगा बेड़ा

Advertisement

सिंह ने नई दिल्ली में एविएशन इंडिया 2025 सम्मेलन में एक चर्चा के दौरान बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की क्षमता पिछले तीन सालों में सालाना लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी है

Last Updated- October 30, 2025 | 10:27 PM IST
Air India Express

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने आज कहा कि विमानन कंपनी के कुल यात्रियों में से लगभग एक तिहाई यात्री एयर इंडिया की उड़ानों से आते हैं। कम लागत वाली इस एयरलाइन के ट्रैफिक में यह बहुत बड़ी हिस्सेदारी है।

सिंह ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की अपनी मूल एयरलाइन के साथ एकतरफा कोडशेयर साझेदारी है। इससे एयर इंडिया अपने बुकिंग चैनलों के माध्यम से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में सीट बेच सकती है। लेकिन इसके विपरीत एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए अभी एयर इंडिया की उड़ान में सीट बेचना संभव नहीं है क्योंकि यह प्रक्रिया अधिक जटिल है और सिस्टम का एकीकरण एक चुनौती बना हुआ है।

एयर इंडिया के नेटवर्क से मिलने वाले ट्रैफिक के अनुपात के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘यह बड़ा है और तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए आज समूह स्तर पर हमारे कुल ट्रैफिक का लगभग एक-तिहाई कनेक्टिंग है। कम लागत वाली किसी एयरलाइन के लिए यह बहुत बड़ी संख्या है।’

उन्होंने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस मुख्य रूप से भारत के महानगरों को मझोले और छोटे शहरों से जोड़ने वाले मार्गों पर केंद्रित है, और एयर इंडिया के रूट नेटवर्क के साथ इसका ओवरलैप बहुत कम है।

सिंह ने नई दिल्ली में एविएशन इंडिया 2025 सम्मेलन में एक चर्चा के दौरान बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की क्षमता पिछले तीन सालों में सालाना लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी है। एयरलाइन के बेड़े में वर्तमान में लगभग 110 विमान हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले चार से पांच साल में अपने बेड़े को वर्तमान से दोगुना करना है।’

एयरलाइन की लगभग 50 प्रतिशत योजनाएं घरेलू और शेष अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हैं। सिंह ने बताया कि कंपनी अगले कुछ वर्षों में घरेलू मार्गों पर अपनी उपस्थिति 60 प्रतिशत तक बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल क्षमता का केवल लगभग चार प्रतिशत ही ‘बड़ी नैरोबॉडी (ए321 विमान)’ श्रेणी में आता है।

सिंह ने कहा, ‘हम चार-पांच साल में लगभग 30 प्रतिशत तक पहुंच जाएंगे। इससे हमें प्रति यात्री ईंधन की खपत में भारी लाभ होगा क्योंकि प्रति यात्री ईंधन की खपत कम हो जाएगी। सर्दियों के मौसम में एयर इंडिया एक्सप्रेस 114 घरेलू मार्गों पर 2,700 से ज्यादा साप्ताहिक उड़ान और 70 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 780 से ज्यादा साप्ताहिक उड़ान संचालित करेगी। पिछले साल सर्दियों की तुलना में मार्गों की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।’

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement