facebookmetapixel
Advertisement
E20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियमAadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता है

नए सुरक्षा मानकों के कारण कीमतें नहीं बढ़ाएगी ओला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:36 PM IST

ओला इले​क्ट्रिक ने सरकार द्वारा पेश बैटरी पर केंद्रित नए सुरक्षा मानकों के क्रियान्वयन की वजह से अपने इले​क्ट्रिक स्कूटर मॉडलों की कीमतें बढ़ाने से इनकार किया है। इन नए सुरक्षा मानकों पर क्रियान्वयन की समय-सीमा 1 अक्टूबर थी, जिसे कुछ ही दिन पहले 3 से 6 महीने तक बढ़ाया गया है। 
इस मामले में इले​क्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं के विचार अलग अलग हैं। जहां कुछ ईवी और 
ली​थियम आयन बैटरी निर्माताओं का कहना है कि नए मानकों से लागत में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है।
ओला के सीएफओ अरुण कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘हमारे लिए, लागत में 
मु​श्किल से ही किसी तरह का इजाफा होगा। यदि ऐसा होता भी है तो हम उपयोगी इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर इस लागत वृद्धि से निपटने की को​शिश करेंगे।’
सुरक्षा के लिए अतिरिक्त खर्च की वजह से मॉडलों की कीमत वृद्धि के सवाल पर कुमार ने कहा, ‘हमारे द्वारा इस तरह की संभावना नहीं है, लेकिन यह हरेक कंपनी के लिए अलग अलग होगा। हम उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बेचते हैं, इसलिए उपयोगी और महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग पर जोर देना स्वाभाविक है।’
कुमार का कहना है, ‘लागत वृद्धि को उस नजरिये से देखना होगा कि कुल लागत में निवेश चक्र कैसा है। हम अच्छी गुणवत्ता की बैटरियां खरीदते हैं, हम आधुनिक सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं और अपने स्वयं के कोड्स लिखते हैं जिससे कि हम टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ सकें। लेकिन सस्ती चीनी कंपनी पर टिप्पणी नहीं कर सकता, उसकी लागत बढ़ेगी। यदि आपने टेक्नोलॉजी में निवेश नहीं किया है और सिर्फ चीन से  आयातित कलपुर्जों के जरिये एसेंबली कार्य कर रहे हैं तो लागत बढ़ जाएगी।’ 
जब उनसे पूछा गया कि क्या कंपनियों को नए सुरक्षा मानकों के बगैर मौजूद मॉडलों को बेचने में समस्या का सामना करना पड़ेगा, तो कुमार ने कहा, ‘मुख्य तौर पर जिन पुराने वाहनों को बीएस-4 से बीएस-6 में तब्दील किया जाना है, वे ईवी से जुड़े नहीं हैं। ईवी में कोई भी बैटरियों का ज्यादा स्टॉक नहीं रखता है और 180 दिन बाद बैटरी प्रदर्शन कमजोर पड़ने के बाद आप इन्हें बनाए नहीं रख सकते।’ 
 

Advertisement
First Published - September 29, 2022 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement