facebookmetapixel
Advertisement
चीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्स

अब कौन करेगा सुभिक्षा स्टोर की सुरक्षा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:32 AM IST

नकदी की कमी से जूझ रही रिटेल कंपनी सुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज ने कहा है कि गुजरात और दिल्ली में उसका कारोबार लूटपाट की वजह से प्रभावित हो रहा है।
कंपनी ने कहा है कि इस बाबत कर्मचारी पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं वे इन उपद्रवियों का निशाना न बन जाएं।
सुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक आर. सुब्रमण्यन ने कहा, ‘कंपनी इस हालत में नहीं है कि संपत्तियों की क्षति संबंधी एफआईआर पुलिस में शिकायत कर सके। 

कंपनी के कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है और वे इस वजह से इतने परेशान हो गए हैं कि कंपनी के लिए लूटपाट करने वाले के खिलाफ किसी तरह का मुकदमा दायर नहीं करना चाहते हैं।’
उन्होंने कहा कि गुजरात में इस वजह से शत प्रतिशत घाटा हो रहा है, जबकि दिल्ली में लूटपाट से 80 फीसदी घाटा हो रहा है। चेन्नई की इस रिटेल कंपनी का देशभर में 600 स्टोर है। गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और नासिक सहित कई अन्य स्टोरों को असामाजिक तत्व अपना निशाना बना रहे हैं।
लगभग दस दिन पहले नासिक में लूटपाट की पहली घटना सामने आई। उसके बाद यह घटना हरियाणा और फिर दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश में होने लगी। कंपनी के नोएडा और दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्टोरों को निशाना बनाया गया है। नासिक के भी कुछ स्टोर इस लूटपाट का शिकार बने।
कंपनी के मुताबिक एक स्टोर की परिसंपत्ति 25 लाख से 30 लाख रुपये होती है। सुभिक्षा अपने स्टोरों की सुरक्षा करने की हालत में नहीं है, क्योंकि मौजूदा साल के मध्य जनवरी से सिक्योरिटी गार्ड ने काम करना बंद कर दिया है।
नकदी की किल्लत के चलते कर्मचारियों को नहीं मिला है चार माह से वेतन

परेशान कर्मचारी नहीं कर रहे हैं पुलिस में शिकायत

गुजरात और दिल्ली में कंपनी को हो रहा भारी घाटा

Advertisement
First Published - February 9, 2009 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement