facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

अब महंगी पड़ेगी फोर्ड की सवारी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:45 PM IST

चेन्नई स्थित अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड इंडिया ने आइकॉन को छोड़कर अन्य कार मॉडलों की कीमतें 25 हजार रुपये तक बढ़ा दी है। कंपनी ने बताया कि आयात शुल्क में जबरदस्त बढोतरी की वजह से यह कदम उठाना पड़ रहा है।


बढ़ी हुई कीमतें इस महीने की पहली तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। फिएस्टा सेडान की कीमत में 5 हजार से 10 हजार रुपये, जबकि फ्यूजन की कीमत में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

एंडेवर की कीमत में 25 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि फोर्ड ने सेडान स्तर की कार आइकॉन की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है, क्योंकि इसे बाजार में हाल ही में उतारा गया है और बाजार में इसकी काफी मांग है।

कंपनी ने सुनील शेट्टी को एंडेवर एसयूवी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। इस मौके पर फोर्ड इंडिया के कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) निजेल ई वार्क ने कहा, ‘अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर पड़ने से विनिमय दर में बढ़ोतरी हो गई है। इस वजह से ज्यादा आयात शुल्क अदा करना पड़ रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘लागत कीमतों में हाल के महीने में कमी के बावजूद ऑटो के कल पुर्जा निर्माताओं ने कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस वजह से हमें कारों की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

कंपनी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एंडेवर की 70 फीसदी और फिएस्टा और फ्यूजन की 20 से 30 फीसदी कल पुर्जे आयात किए जाते हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती से कंपनियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। इससे पहले टोयोटा किर्लोस्कर, हुंडई मोटर और होंडा सिएल ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

आइकॉन को छोड़कर कंपनी के अन्य कार मॉडलों की कीमतें 5 से 25 हजार रु. तक बढ़ी

Advertisement
First Published - January 21, 2009 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement