facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

अब तो मिलने लगे खरीदार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:36 PM IST

दागदार दामन वाली सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज से दूर भागने वाले कॉर्पोरेट जगत में से कुछेक कदम अब उसके नजदीक आने लगे हैं। दरअसल सत्यम को खरीदार मिलने लगे हैं।


कंपनी के नए निदेशक मंडल के मुताबिक देश-विदेश की कुछ कंपनियां अब उसे खरीदने की पेशकश कर रही हैं। इतना ही नहीं, नकदी के मामले में भी बैंक अब उस पर मेहरबान होते दिख रहे हैं।

निदेशक मंडल के सदस्य तरुण दास ने बताया, ‘मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि कुछ खरीदारों ने हमसे बात की है।’ लेकिन इसकी राह में नकदी का टोटा आड़े आ रहा है, जिसके लिए कंपनी अब सरकारी गारंटी की मांग करने जा रही है।

निदेशक मंडल इस मसले पर जल्द ही विचार करेगा। दास ने बताया कि देश-विदेश में अपने 50 हजार से भी ज्यादा कर्मचारियों को तनख्वाह देने और दूसरे खर्च के लिए कंपनी को नकद की फौरी जरूरत है।

इन मसलों पर कंपनी 22 और 23 जनवरी की बैठक में विचार करेगी। उसमें नए मुख्य कार्य अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी की नियुक्ति का मसला भी जोर पकड़ेगा।

Advertisement
First Published - January 20, 2009 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement