facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

कारोबार का नया किंग कौन- मित्तल!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:36 PM IST

मंदी की फैलती आग में जहां हर कंपनी के खजाने में मोटी सेंध लगती नजर आ रही है वहीं सुनील भारती मित्तल ने इसका फायदा उठाकर बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टाटा समूह और अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।


अब मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह के बाद उनकी कंपनी भारती दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। 2008 में देश के शीर्ष 20 औद्योगिक घरानों को अपनी बाजार पूंजी का तकरीबन 65 फीसदी गंवाना पड़ा था। लेकिन इन हालात में भारती को जहां अपनी बाजार पूंजी का केवल 24.4 फीसदी ही गंवाना पड़ा।

जबकि दूसरी कंपनियों की हालत बहुत पतली रही। इस लिहाज से भारती एयरटेल के दूरसंचार कारोबार के प्रतिद्वंद्वी और अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के मुखिया अनिल अंबानी को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा।

बिजनेस स्टैंडर्ड के फोन करने पर सुनील मित्तल ने आश्चर्य के साथ कहा ‘मुझे इसके बारे में नहीं पता। टाटा के पास तो हमसे ज्यादा कंपनियां हैं। मैं आश्चर्यचकित हूं। ‘

बीते साल अनिल अंबानी के समूह को अपनी बाजार पूंजी का 73 फीसदी गंवाना पड़ा और इस लिहाज से गंवाने वालों में छोटे अंबानी सबसे आगे रहे। दूसरी ओर टाटा समूह की कुल बाजार पूंजी में भी पिछले साल 62 फीसदी की सेंध लगी।

Advertisement
First Published - January 4, 2009 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement