facebookmetapixel
Advertisement
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालना

दो नए चैनल लाएगी नियो

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:20 AM IST

नियो क्रिकेट और नियो स्पोर्ट्स की होल्डिंग कंपनी नियो स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट लाइफस्टाइल और फिल्म पर केंद्रित दो चैनल लॉन्च करेगी।
इसके लिए कुछ बड़ी विदेशी कंपनियों नियो में 258 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इन कंपनियों में ओमान इन्वेस्टमेंट फंड (ओआईएफ) और मॉरिशस की 3आई स्पोर्ट्स मीडिया शामिल हैं।
चैनल के मुताबिक, वह इस राशि का उपयोग मौजूदा दोनों चैनलों के विस्तार में नहीं करेगा। इसकी बजाय लाइफस्टाइल और फिल्म पर केंद्रित चैनलों को लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 258 करोड़ रुपये का यह निवेश उसे अगले कुछ महीनों में मिल जाएगा। इस कंपनी को हाल ही में विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से जरूरी मंजूरी मिली थी।
यह विदेशी निवेश हासिल करने के लिए नियो स्पोर्ट्स ओआईएफ और 3आई स्पोर्ट्स मीडिया को नए इक्विटी शेयर और अनिवार्य परिवर्तनीय प्राथमिकता शेयर जारी करेगी। नियो स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट सहित कई अन्य चैनलों का संचालन कर रहे निम्बस कम्युनिकेशंस में ओआईएफ की हिस्सेदारी पहले से ही है।
सूत्र के मुताबिक, चूंकि नियो स्पोर्ट्स इंडिया की सारी चुकता पूंजी जेनिथ स्पोर्ट्स (निम्बस की यह सहायक कंपनी ही नियो स्पोर्ट्स को नियंत्रित करती है) के पास है। इसलिए हो सकता है विदेशी धन का निवेश जेनिथ स्पोर्ट्स में हो।

Advertisement
First Published - April 14, 2009 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement