facebookmetapixel
Advertisement
TCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाई

मूडीज ने वेदांत को डाउनग्रेड समीक्षा में शामिल किया

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:23 PM IST

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आज वेदांत रिसोर्सेज लिमिटेड की बी1 कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग (सीएफआर) को डाउनग्रेड के लिए समीक्षा में शामिल किया। साथ ही, मूडीज ने वेदांत और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई वेदांत रिसोर्सेज फाइनैंस-2 पीएलसी द्वारा जारी सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्डों पर बी3 रेटिंग के लिए समीक्षा में शामिल किया है।
रेटिंग परिदृश्य निगेटिव से बदलकर से ‘रेटिंग अंडर रिव्यू’ कर दिया गया है।
मूडीज के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ क्रेडिट ऑफीसर कौस्तुभ चौबल द्वारा तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘समीक्षा में पुनर्वित्त जोखिम और होल्डिंग कंपनी स्तर पर जरूरी पूंजी में वृद्घि (जिसके बाद वेदांत रिसोर्सेज प्रमुख सहायक इकाई वेदांत लिमिटेड में बकाया शेयरधारिता खरीदने में विफल रही) पर ध्यान केंद्रित किया गया है।’
10 अक्टूबर को कंपनी ने घोषणा की थी कि प्रमुख सहायक कंपनी वेदांत लिमिटेड में बकाया शेयरधारिता खरीदने और फिर उसे स्टॉक एक्सचेंजों से हटाने के लिए उसके स्वैच्छिक डीलिस्टिंग ऑफर को रिवर्स बुक बिल्डिंग चरण में विफलता मिली है।
अप्रैल 2020 और मार्च 2022 के बीच डेट परिपक्वताओं में करीब 2.9 अरब डॉलर और हर साल 47 करोड़ डॉलर के सालाना ब्याज भुगतान को देखते हुए डीलिस्टिंग में विफल रहने से होल्डिंग कंपनी का नकदी जोखिम बढ़ा है।
मूडीज की समीक्षा वित्त वर्ष 2021 और वित्त वर्ष 2022 में आगामी डेट परिपक्वताओं के पुनर्वित्त के लिए होल्डिंग कंपनी की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करेगी। मूडीज को यह समीक्षा 90 दिन के अंदर पूरी हो जाने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - October 21, 2020 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement