facebookmetapixel
Advertisement
Manipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

मर्सिडीज के ऑनलाइन मॉडल को मर्केंडाइज बिक्री से रफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:22 AM IST

कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद व्यापक कार बाजार में उल्लेखनीय नरमी दिख रही है लेकिन मर्सिडीज बेंज इंडिया को अपने ब्रांडेड ऐक्सेसरीज एवं मर्केंडाइज के लिए ग्राहकों का आकर्षण दिख रहा है। घडिय़ों और धूप के चश्मे से लेकर ट्रेकिंग/फिटनेस साइकिल तक के लिए ऑनलाइन खरीदार खर्च करने के लिए तत्पर दिख रहे हैं।
कंपनी के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) संतोष अय्यर ने कहा कि इन वस्तुओं में ऑनलाइन खरीदारों की काफी दिलचस्पी दिख रही है। महज छह महीनों के दौरान इन वस्तुओं के कुल लेनदेन मूल्य 1 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। जबकि आगंतुकों की संख्या तिगुना बढ़त के साथ 1,00,000 के पार पहुंच गई।
अय्यर ने कहा कि ग्राहकों की इस प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर मर्सिडीज अब एमेजॉन पर इन एक्सेसरीज को सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी फिटनेस और उपहार वाले उत्पादों का दायरा भी बढ़ाना चाहती है। युवा खरीदारों को आकर्षित करने के उद्देश्य से कंपनी एएमजी मर्केंडाइज को भी इसमें शामिल करना चाहती है।
अय्यर ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान हमने इन उत्पादों की मांग में उल्लेखनीय तेजी देखी है। यहां तक कि हम लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद ही उनकी डिलिवरी करने में समर्थ हुए। उसमें महीना दर महीना उल्लेखनीय वृद्धि दिख रही है।’
तमाम वस्तुओं के बीच फिटनेस साइकिल की मांग सबसे अधिक रही है। इसका मूल्य अधिक होने के बावजूद मांग में तेजी दर्ज की गई। इनमें से अधिकतर वस्तुओं का जर्मनी से आयात किया जाता है। लोग 1,200 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये के दायरे में खर्च करने के लिए तैयार दिख रहे हैं जो इस बात पर निर्भर करता है कि वह कफलिंक खरीदना चाहते हैं अथवा साइकिल।
पीडब्ल्यूसी के पार्टनर एवं लीडर (ऑटोमोटिव) कवन मुख्त्यार ने कहा, ‘ऐसे समय में जब लोग कार खरीदने में मूड में नहीं हैं तो वे ब्रांडेड मर्केंडाइज एवं ऐक्सेसरीज खरीदकर ब्रांडों के बीच अग्रणी रहना एक अच्छा तरीका हो सकता है। ऑनलाइन बिक्री के जरिये खरीदारों तक व्यापक तौर पर पहुंचने की गुंजाइश होती है। साथ ही वास्तवितकता यह भी है कि यह काफी मार्जिन वाला कारोबार है जो कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।’
मर्सिडीज भारत में कई वर्षों से ऐक्सेसरीज और परिधानों की बिक्री करती रही है। अय्यर ने कहा कि हाल में उसने जब ऑनलाइन चैनल के जरिये बिक्री शुरू की है तो उसमें काफी तेजी दर्ज की गई है। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद करीब 75 फीसदी खरीदार 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के हैं जिनमें 20 फीसदी महिलाएं हैं।

Advertisement
First Published - September 24, 2020 | 1:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement