facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Jio Financial का 156% मुनाफा, HCL Tech की बड़ी डील और RIL के नतीजे… आज बाजार में रहेगा हाई वोल्टेज एक्शनQ1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्प

McDonald’s का दावा, शुद्ध ‘चीज’ का हो रहा उपयोग

Advertisement

McDonald's ने कहा हम हमेशा कड़े खाद्य मानकों का पालन करते रहे हैं और सभी लागू खाद्य कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:48 PM IST
McDonald's का दावा, शुद्ध ‘चीज’ का हो रहा उपयोग , McDonald's removes 'cheese' from its outlet menus in Maharashtra

फास्ट फूड श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स की पश्चिम और दक्षिण भारत में कारोबार करने वाली फ्रैंचाइजी ने अपने उत्पादों में सिर्फ शुद्ध ‘चीज़’ का ही इस्तेमाल होने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह इस बारे में ‘सक्षम अधिकारियों’ के साथ सहयोग कर रही है।

इससे पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) कंपनी के उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले ‘चीज’ की गुणवत्ता को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड लिमिटेड की अनुषंगी इकाई हार्डकॉसल रेस्टोरेंट के पास भारत के पश्चिम और दक्षिण बाजारों में मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट के स्वामित्व और संचालन का फ्रेंचाइजी अधिकार है।

मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम और दक्षिण) ने एक बयान में कहा, ‘हम इस मुद्दे पर सक्रिय रूप से सक्षम अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके अंतिम स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। हम हमेशा कड़े खाद्य मानकों का पालन करते रहे हैं और सभी लागू खाद्य कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।’ वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement