facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Maruti Suzuki का बड़ा ऐलान: 2031 तक सोलर पावर में ₹925 करोड़ झोंकने की तैयारी

Advertisement

Maruti Suzuki: कंपनी ने हाल ही में हरियाणा के खारखोड़ा में अपने नए प्लांट में 20 मेगावाट की सोलर परियोजना शुरू की है।

Last Updated- June 04, 2025 | 2:08 PM IST
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने सोलर पावर प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर वित्तीय वर्ष 2030-31 तक कुल 319 मेगावाट पीक (MWp) तक पहुंचाने के लिए 925 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी। कंपनी ने हाल ही में हरियाणा के खारखोड़ा में अपने नए प्लांट में 20 मेगावाट की सोलर परियोजना शुरू की है। साथ ही मानेसर में सौर ऊर्जा क्षमता में 10 मेगावाट की बढ़ोतरी भी की गई है।

इन नई परियोजनाओं के साथ, कंपनी की कुल सोलर क्षमता पिछले एक साल में 49 मेगावाट से बढ़कर अब 79 मेगावाट हो गई है। मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ, हिसाशी ताकेउची ने कहा कि यह कदम उनकी कंपनी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पर्यावरण और सरकार की नीतियों के तहत कदम

ताकेउची ने बताया कि कंपनी अपने संचालन में नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है, जोकि उनकी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के “Environment Vision 2050” और भारत सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर देने वाली नीतियों के तहत है।

उनके मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2030-31 तक कंपनी की कुल बिजली खपत में नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी का लक्ष्य अगले कुछ सालों में अपने उत्पादन को चार मिलियन वाहन प्रति वर्ष तक बढ़ाने का है। ताकेउची ने कहा कि कंपनी उत्पादन के इस बड़े लक्ष्य को पूरा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह जिम्मेदार रहेगी। इसके लिए कंपनी सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा की सप्लाई बढ़ाएगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि वह राज्य विद्युत बोर्डों से मिलने वाली ग्रीन बिजली की मात्रा बढ़ा रही है, ताकि कुल बिजली की जरूरतें अधिक से अधिक पर्यावरण के अनुकूल तरीके से पूरी की जा सकें। इससे कंपनी के कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement