facebookmetapixel
Advertisement
क्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?

भारत में 7 नए होटल जोड़ेगी मैरियट होटल्स

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:01 AM IST

विश्व की सबसे बड़ी होटल शृंखला मैरियट इंटरनैशनल इस साल भारत में 7 नए होटल को अपने नेटवर्क में शामिल करने की योजना बना रही है। इनमें से दो होटल गोवा में होंगे जबकि महाबलेश्वर, त्रिवेंद्रम एवं देहरादून में एक-एक होटल खोलने की योजना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद लोग अब छुट्टियां बिताने के लिए यात्रा करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में कंपनी के होटलों में आवक धीरे-धीरे बढऩे लगी है।
मैरियट इंटरनैशनल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  (दक्षिण एशिया) नीरज गोविल ने कहा, ‘वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुई मांग से घरेलू अवकाश श्रेणी की क्षमता बढ़ी है।’ देश की अवकाश यात्रा श्रेणी में घरेलू यात्रा की हिस्सेदारी करीब 87 फीसदी है जबकि शेष हिस्सेदारी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की है। भारत में छुट्टियां बिताने वाली जगहों में महानगरों की स्थिति बेहतर है जिससे कंपनियां निवेश करने के लिए प्रेरित हो रही हैं।
मैरियट छुट्टियां बिनाने के लिए अधिक मांग वाले गंतव्यों में परियोजनाओं के लिए बातचीत कर रही है। गोविल ने कहा कि सड़कों और हवाई अड्डों ने इन गंतव्यों को कहीं अधिक सुलभ बना दिया है। राज्य सरकारों को ऐसे गंतव्यों का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा गया है। कई होटल डेवलपर मैरियट के साथ मिलकर ऐसे गंतव्यों पर रिजॉट्र्स बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘बाजार में काफी मांग है।’
गोविल ने कहा कि छुट्टियां बिताने के लिए लोग विदेश यात्रा करने में समर्थ हैं और इसलिए वे भारत ही खर्च कर रहे हैं जिससे मांग को रफ्तार मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘गोवा एक गंतव्य के तौर पर वास्तव में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहा है जहां हमारे अधिकतर होटलों में 90 फीसदी तक कमरे भर चुके हैं।’ मसूरी और महाबलेश्वर के रिजॉट्र्स का भी लोगों की आवक के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि मांग पिछले साल से कहीं अधिक दिख रही है।

Advertisement
First Published - March 15, 2021 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement