facebookmetapixel
Advertisement
SEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य

बायोटेक कंपनियां को भा रहा मलेशिया

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:46 AM IST

मंदी के इस दौर में भी मुल्क की बायोटेक कंपनियों का विदेशों से मोह नहीं छूट पा रहा है। इसीलिए तो हिंदुस्तान की सात बायोटेक कंपनियों ने मलेशिया में निवेश करने की योजना 5.5 करोड़ डॉलर (269.5 करोड़ रुपये) का निवेश करने जा रही हैं।
इस बात की जानकारी दी मलेशिया में बायोटेक्नोलॉजी के विकास के जिम्मेदार संस्था मलेशियन बायोटेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन ने। कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट डिवीजन) सेल्वम रामाराज ने बताया कि, ‘स्टेम सेल ने तो अकेले ही मलेशिया में एक करोड़ डॉलर (49 करोड़ रुपये) निवेश करने का फैसला किया है। इसके साथ-साथ ऑरिजेन, स्वर्णरेखा, जीनफ्लॉक्स और जेजेंट भी वहां 2.5 करोड़ डॉलर (122.5 करोड़ रुपये) निवेश करने की योजना बना रही हैं।’
इसके अलावा कॉर्पोरेशन के मुताबिक दो और कंपनियां भी मलेशिया में कम से कम तीन करोड़ डॉलर (147 करोड़ रुपये) निवेश करने जा रही हैं, लेकिन उनके नामों को जारी नहीं किया गया। कॉर्पोरेशन को उम्मीद है कि यह सौदा जून तक पूरा हो जाएगा। 
रामाराज ने बताया कि इस वक्त मलेशिया में 97 बायोटेक कंपनियां है। इस साल वहां की सरकार को उम्मीद है कि 55 नई बायोटेक कंपनियां मलेशिया का रुख करेंगी, जिससे 14.3 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा। इसमें भारतीय कंपनियों की बड़ी भूमिका हो सकती है।
उन्होंने बताया कि, ‘ अभी हाल में ही हमारी सरकार ने मलेशिया में हेल्थकेयर और बायोटेक्नोलॉजी बाजार में जान फूंकने के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान किया था। साथ ही, इन सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों को 10 साल तक टैक्स से पूरी तरह छूट देने का भी ऐलान किया है। इससे हमारे मुल्क की तरफ ज्यादा से ज्यादा कंपनियां आएंगी।’
उन्होंने कहा कि, ‘भारत हमारे लिए अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित मुल्कों तक पहुंचने में सीढ़ी का काम करेगा। इसके लिए हम सारी तैयारियां कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - February 11, 2009 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement