facebookmetapixel
Advertisement
अब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिटविदेशों में बढ़ रहा भारतीय कंपनियों का निवेश, अब कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी दौड़ में; सिंगापुर फिर बना पहली पसंदयूरोप में डीजल संकट गहराया, Reliance ने बढ़ाया एक्सपोर्ट; ब्राजील को भी रिकॉर्ड सप्लाईVedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस

MakeMyTrip की इस साल फ्रेंचाइजी आधार को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाने की योजना

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 5:29 PM IST
MakeMyTrip
BS

ऑनलाइन यात्रा सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) की भारत के छोटे शहरों और कस्बों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस साल वह अपने फ्रेंचाइजी आधार को 50 फीसदी से अधिक बढ़ाने की योजना है।

मेकमायट्रिप (MMT) ने बुधवार को बयान में कहा कि कंपनी अगले तीन साल में 2025 तक सरकार द्वारा हवाई अड्डों की संख्या को बढ़ाकर 220 करने की पहल का लाभ उठाने का प्रयास करेगी। MMT ने कहा कि कंपनी ने 146 सक्रिय फ्रेंचाइजी के साथ इस साल की शुरुआत की। उसका लक्ष्य कैलेंडर वर्ष 2023 के अंत तक 50 फीसदी से अधिक वृद्धि कर 220 तक पहुंचना है।

MakeMyTrip के सह-संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राजेश मगोव ने कहा, ‘फ्रेंचाइजी नेटवर्क का विस्तार देश के शीर्ष 100 से अधिक शहरों में ग्राहकों की सेवा करने की हमारी व्यापक रणनीति का हिस्सा है। फ्रेंचाइजी नेटवर्क उन ग्राहकों की सेवा करने में मदद करेगा जो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करने में अधिक सहज महसूस कर सकते हैं।’

उन्होंने देश में अवसरों के बारे में कहा कि भारत, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक के रूप में उभरा है। सरकार की अगले तीन साल में 80 और हवाई अड्डे जोड़ने की योजना है, जिससे 2025 तक देश में हवाई अड्डों की संख्या 220 हो जाएगी।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement