facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदादुनिया में तनाव घटते ही कौन से शेयर खरीदें और किनसे बनाएं दूरी? ग्लोबल ब्रोकरेज की नई स्ट्रैटेजीक्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिक

मैनमपति की गुहार, 150 करोड़ रुपये का है सवाल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:07 PM IST

सत्यम के खातों में हेराफेरी के बाद कंपनी के अंतरिम सीईओ राम मैनमपति ने सरकार को बताया कि संकटग्रस्त आईटी कंपनी को अपने अमेरिकी कर्मचारियों की बीमा देनदारी से निपटने के लिए तुरंत 150 करोड़ रुपये की जरूरत है।


आर्थिक मामलों के सचिव अशोक चावला ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग को मैनमपति की ओर से ई-मेल मिले हैं ।

जिसमें उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि अमेरिका में कार्यरत कंपनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा की देनदारियों से निपटने के लिए 150 करोड़ रुपये की तत्काल जरूरत होगी।


उल्लेखनीय है कि मैनमपति अमेरिका में हैं और वे ग्राहकों से बातचीत कर रहे हैं। मैनमपति सत्यम के संस्थापक रामलिंग राजू द्वारा पिछले हफ्ते 7,800 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले के खुलासे के बाद कर्मचारियों का भरोसा बहाल करने के अलावा ग्राहकों को आश्वस्त कर रहे हैं कि कंपनी उनका सेवा बरकरार रखने में समर्थ है।

चावला ने कहा कि सत्यम को सरकारी राहत देने की कोई फौरी योजना नहीं है। हालांकि वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमल नाथ ने संकेत दिया था कि सरकार कंपनी को वित्तीय सहायता देने की इच्छुक है।

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement