facebookmetapixel
Advertisement
REITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दमBajaj Finance Share Price: 5.5% की गिरावट से ₹33,500 करोड़ डूबे, RBI के इस प्रस्ताव से मचा हड़कंपAI ट्रेड में पिछड़ा भारत, लेकिन लंबी अवधि में निवेश का अच्छा मौका: रिपोर्टTrent Share Price: शेयर में अभी कमाई का मौका या महंगा वैल्यूएशन बनेगा मुसीबत? जानिए ब्रोकरेज की रायFusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर

महिंद्रा ने अमेरिका में निकाले आधे कर्मचारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:51 AM IST

भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड ने कोविड-19 महामारी और चल रहे कानूनी झगड़े के बीच अपनी उत्तरी अमेरिकी इकाई में आधे से अधिक कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। इस मामले से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी साझा की।
सूत्रों ने नौकरी खोने वाले कर्मियों की संख्या नहीं बताई और कंपनी वेबसाइट के अनुसार साल 2020 की शुरुआत में वहां 500 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे।  हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि साल 2020 के मध्य से पुनर्गठन के चलते ‘सैंकड़ों श्रमिकों’ को नौकरी से निकाल दिया गया है और यह कटौती महिंद्रा ऑटोमोटिव नॉर्थ अमेरिका (एमएएनए) के दो तिहाई श्रमिकों के बराबर है।  
रिक्त किए गए पदों में डेट्रायट के संयंत्र में विनिर्माण कार्य में शामिल कर्मियों के साथ ही इंजीनियर एवं बिक्री अधिकारी भी शामिल हैं।  कटौती के रूप में महिंद्रा अपने कारोबार की समीक्षा कर रही है और केवल ऐसे क्षेत्रों में बने रहना चाहती है, जो या तो लाभ दे रहे हैं या उनके लाभदायक स्थिति में पहुंचने की उम्मीद है।  एमएएनए ने एक बयान में कहा कि महामारी एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग के साथ कानूनी विवाद के चलते कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया है और कुछ को नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि कंपनी ने इससे संबंधित आंकड़े जारी नहीं किए हैं। 

Advertisement
First Published - January 13, 2021 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement