facebookmetapixel
Advertisement
1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेश

एलऐंडटी की इकाई को बांग्लादेश में मिला बड़ा ठेका

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:26 AM IST

लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) की बिजली पारेषण एवं वितरण इकाई को बांग्लादेश में कई पारेषण लाइन के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन ठेकों में उच्च वोल्टेज वाली पारेषण लाइनों का डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और उसे चालू करना शामिल है। जहां तक मूल्य का सवाल है तो बड़े ठेके का मतलब 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर वाले सौदे होते हैं।
बांग्लादेश इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और उसने अपने बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करने और विकास को बनाए रखने के लिए बिजली व्यवस्था को उन्नत करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है। उभरते लोड केंद्रों और ग्रेटर ढाका क्षेत्र में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए देश में पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण सहित कई परियोजनाएं चल रही हैं।
एलऐंडटी के पूर्णकालिक निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (यूटिलिटीज) टी माधवदास के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘बांग्लादेश का लक्ष्य इस वर्ष सार्वभौमिक बिजली का उपयोग करना है। बिजली हस्तांतरण क्षमता को बेहतर करने से देश की ग्रिड की विश्वसनीयता और दक्षता में सुधार होगा और इसकी पूंजी एवं आर्थिक विकास केंद्रों के लिए एकीकृत विकास की सुविधा होगी। ये परियोजनाएं सीमा पार से बिजली के व्यापार को भी गति प्रदान करेंगी।’

Advertisement
First Published - January 20, 2021 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement