facebookmetapixel
Advertisement
UPI पर MDR लागू होने से PhonePe-Paytm को बढ़त, छोटे ऐप्स के लिए भी खुलेंगे नए अवसरFY28 बजट तक ज्यादातर आयात शुल्क एक अंक में लाने का लक्ष्य: निर्मला सीतारमणपीएम का वीडियो हटाने के मामले के बाद मेटा से सरकार ने मांगा जवाब, सख्त अनुपालन के निर्देशक्रेच व्यवस्था पर निगरानी कमजोर, सरकार के पास नहीं है अनुपालन का आंकड़ाEditorial: उम्मीद पर खरा नहीं उतरा क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम!संसद में गतिरोध जारी: महिला आरक्षण पर समर्थन, परिसीमन और पुलिस कार्रवाई पर सरकार से जवाब की मांगआरबीआई को नीतिगत दरों में बढ़ोतरी करने की कोई जल्दी नहींFPI को लुभाने से ज्यादा FDI बढ़ाने पर हो फोकस, निवेश नीति में पारदर्शिता है जरूरी‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंस

एलऐंडटी की सहायक कंपनी को मिला ओएनजीसी से अनुबंध

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:13 AM IST

एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (एलटीएचई), जो लार्सन ऐंड टुब्रो की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, को तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) से उनकी एनक्यू कॉम्प्लेक्स (एनएलआरएनसी-आरटी2) परियोजना में नए आवासीय क्वार्टर और पुननिर्माण के लिए अनुबंध मिला है।
इस ईपीसीआईसी अनुबंध में भारत के पश्चिमी तट पर ओएनजीसी के मुंबई हाई एसेट में एनक्यू कॉम्प्लेक्स में मौजूदा प्रक्रिया प्रणाली/केंद्रों के प्रमुख पुननिर्माण/प्रतिस्थापन और इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण, स्थापन और 120 व्यक्तियों की क्षमता वाले एक नए आवासीय क्वार्टर प्लेटफॉर्म – एनक्यूएल प्लेटफार्म की शुरुआत, मौजूदा एनक्यूओ कॉम्प्लेक्स तक पुल (मध्यवर्ती सहायता के साथ) शामिल हैं। यह अनुबंध ‘लम्प सम ट्रंकी’ (एलएसटीके) आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से प्रदान किया गया है। इस अनुबंध को बड़े स्तर वाले रूप में वर्गीकृत किया गया है जिसका मतलब यह है कि इस अनुबंध का आकार 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच है।
लार्सन ऐंड टुब्रो लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और ईवीपी (ऊर्जा) सुब्रमण्यन सरमा के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम पिछले एक दशक से ओएनजीसी के लिए कई बड़ी और विशाल परियोजनाओं की डिलिवरी करते आ रहे हैं। हजीरा (पश्चिमी तट) और कट्टुपल्ली (पूर्वी तट) में हमारे विश्वस्तरीय निर्माण केंद्र हमें स्थानीय सामग्री के अधिकतम उपयोग में सक्षम बनाते हैं जिससे पूरी तरह से सरकार की आत्मनिर्भर भारत नीति का समर्थन होता है।

Advertisement
First Published - January 7, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement