facebookmetapixel
Advertisement
हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?बीते 12 साल में भारत की तेल पर निर्भरता आधी रह गई! SBI रिसर्च ने बताया कैसे हो रहा बड़ा बदलावGold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; जानें MCX और Comex के ताजा भावजून में कारों की रिकॉर्ड डिमांड! टैक्स राहत और सस्ती EMI का दिखा असर, बिक्री 24.6% बढ़ीदिल्ली में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगी लगाम? EV Policy 2.0 ने ऑटो कंपनियों की बढ़ाई टेंशनIRDAI के नए कमीशन नियमों से कौन से Insurance Stocks चमकेंगे? ब्रोकरेज ने बताए टॉप स्टॉक्सअशोक लीलैंड का बड़ा दांव! लॉन्च किए भारत के पहले एयर सस्पेंशन ट्रक, बढ़ेगी कमाई और आरामAI से एक कदम आगे भारत! MEIL और Analog का बड़ा दांव, 50 करोड़ डॉलर तक होगा निवेशरूस ने खोला सस्ते तेल का खजाना! भारत ने जून में खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, LPG में अमेरिका बना नंबर-1अब कोयला खदानों का बेकार मलबा बनेगा कमाई का जरिया! सरकार बना रही नई नीति

एल ऐंड टी ने मिलाया कनाडाई कंपनी से हाथ

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:55 PM IST

एल ऐंड टी ने उन्नत केनडु रिएक्टर एसीआर 1000 में सहयोग के लिए कनाडा की कंपनी एटॉमिक एनर्जी ऑफ कनाडा लिमिटेड (एईसीएल) से समझौता किया है।


हालांकि इस समझौते को अभी भारत और कनाडा सरकार से मंजूरी मिलना बाकी है। एल ऐंड टी भारत में उपकरण निर्माण, विनिर्माण और भारी जल रिएक्टर के लिए परियोजना प्रबंधन आदि के लिए काम कर रही है, जबकि एईसीएल को चार महाद्वीपों में भारी जल रिएक्टर बनाने में महारत हासिल है।

पूंजी लागत, सुरक्षा और दक्षता के लिहाज से भारी जल रिएक्टर डिजाइन अत्याधुनिक है। इस डिजाइन में ऑनलाइन ईंधन भरने की व्यवस्था होती है और इसमें बार-बार्र ईंधन भरने का झंझट नहीं होता है। एसीआर 1000 एईसीएल की तीसरी पीढ़ी का रिएक्टर है, जिसमें उच्च दाब वाला भारी जल रिएक्टर का सिद्धांत लागू होता है।

एल ऐंड टी और एईसीएल ने एसीआर 1000 की प्रतिस्पर्द्धी मॉडल बनाने के लिए एक दूसरे से समझौता किया है। इस समझौते के तहत जब लागत और उपयोगिता के आधार पर मॉडल तैयार कर लिया जाएगा, तब भारत में परमाणु बिजली प्लांट लगाने की दिशा में काम किया जाएगा।

एईसीएल और एल ऐंड टी इस बात को लेकर काफी आश्वस्त है कि एसीआर 1000 रिएक्टर की मांग काफी बढ़ेगी। एल ऐंड टी परमाणु ऊर्जा में तेजी से विकास के लिए बड़ी कंपनियों के साथ हाथ मिलाने की सोच रही है।

Advertisement
First Published - January 22, 2009 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement