facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

गॉडफ्रे फिलिप्स मामले में बीएसई, एनएसई को पत्र

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:22 PM IST

केके मोदी परिवार के विवाद में एक नए मोड़ के तहत रुचिर मोदी ने आज नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में उनकी दादी बीना मोदी की नियुक्ति गलत तरीके से और वैधानिक प्रावधानों एवं कंपनी प्रशासन संबंधी सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए की गई थी।
रुचिर मोदी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया द्वारा 10 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को लिखे गए पत्र का जवाब दे रहे थे जिसमें कल आयोजित बोर्ड बैठक के नतीजों के बारे में जानकारी दी गई थी। ललित मोदी के पुत्र रुचिर मोदी इस तंबाकू कंपनी के एक गैर-स्वतंत्र निदेशक हैं।
गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने स्टॉक एक्सचेंज को लिखे अपने पत्र में कहा है कि बीना मोदी की नियुक्ति को वैध न होने संबंधी रुचिर मोदी द्वारा लगाए गए आरोप गलत, प्रेरित और आधारहीन हैं। दूसरा, कंपनी प्रशासन के उल्लंघन का आरोप बेबुनियाद, तथ्य से रहित और स्पष्ट तौर पर प्रेरित है।
हालांकि रुचिर मोदी ने दोहराया है कि सेबी के नियमों के तहत कंपनी के निदेशक मंडल कथित रूप तौर पर कुछ तथ्यों का खुलासा करने में विफल रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि बीना मोदी के नेतृत्व में कंपनी में कुप्रबंधन और कंपनी प्रशासन नियमों के गंभीर उल्लंघन हुए हैं जो कंपनी कानून तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस संबंध में कंपनी मामलों के मंत्रालय से शिकायत पहले ही कर चुके हैं जिसमें मामले की जांच एसएफआईओ द्वारा कराए जाने की मांग की गई है।
रुचिर मोदी ने कंपनी सचिव संजय गुप्ता की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्होंने कंपनी अधिनियम एवं अन्य नियमों के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया से भी की गई है।

Advertisement
First Published - November 11, 2020 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement