वर्द्धमान टेक्सटाइल ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक एस. के. बंसल ने अपने पद से 28 जनवरी 2009 को इस्तीफा दे दिया है।
इसके बाद 28 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में उत्खनन मंत्रालय, भारत सरकार के सेवानिवृत्त सचिव ए. के. कुन्द्रा को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।