facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

अगले हफ्ते खुलेगा कल्याण ज्वैलर्स का आईपीओ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:08 AM IST

केरल की आभूषण शृंखला कल्याण ज्वैलर्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का कीमत दायरा 86-87 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ 16 मार्च को खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा। 1,175 करोड़ रुपये के आईपीओ में 800 करोड़ रुपये नए शेयर से जुटाए जाएंगे जबकि 375 करोड़ रुपये का ओएफएस होगा।
इस आईपीओ में कंपनी के प्रवर्तक टी एस कल्याणरमन 125 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं जबकि वारबर्ग पिनकस 250 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली कर रही है। कल्याणरमन और वारबर्ग के पास कंपनी की क्रमश: 24.5 फीसदी और 32 फीसदी हिस्सेदारी है। कल्याण ज्वैलर्स ने अपने आईपीओ का आकार घटाया है। पहले कंपनी 1,750 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली थी।
देश की अग्रणी ज्वैलरी कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों व कंपनी के सामान्य कामकाज में करेगी। ऐक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल इस आईपीओ का कामकाज संभाल रही है।
कंपनी देश के 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 100 से ज्यादा शोरूम का परिचालन करती है। पश्चिम एशिया में कंपनी के 30 शोरूम हैं। कंपनी को आर्थिक मंदी के चलते पश्चिम एशिया के सात शोरूम को बंद करना पड़ा था। वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का शुद्ध लाभ 142 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - March 11, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement