facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटे

भारत में घटी नौकरियां, ऑफिस से काम करने वाले प्रोफेशनल्स की भर्तियों में आई 3 फीसदी की कमी

Advertisement

नौकरी जॉबस्पीक हर महीने जारी होने वाला एक सूचकांक है जो भारतीय नौकरी बाजार की स्थिति और भर्ती गतिविधियों की सूचना देता है

Last Updated- July 03, 2023 | 4:18 PM IST
jobs

भारत में जून के महीने में ऑफिस में बैठकर काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए होने वाली भर्तियों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एक रिपोर्ट ने कहा कि यह IT, रिटेल, BPO, शिक्षा, FMCG और बीमा क्षेत्रों में धारणा कमजोर होने का असर है।

नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक के मुताबिक जून, 2023 में भर्तियों के विज्ञापनों की संख्या सालाना आधार पर तीन प्रतिशत गिरकर 2,795 रह गई जबकि साल भर पहले यह संख्या 2,878 थी। माह-दर-माह आधार पर भी भर्तियों के विज्ञापन दो प्रतिशत घट गए।

नौकरी जॉबस्पीक हर महीने जारी होने वाला एक सूचकांक है जो भारतीय नौकरी बाजार की स्थिति और भर्ती गतिविधियों की सूचना देता है।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘भारत में दफ्तर में बैठकर काम करने वाले पेशेवर कर्मचारियों के रोजगार बाजार में इस समय संरचनात्मक बदलाव देखा जा रहा है। लंबे समय से प्रौद्योगिकी क्षेत्र और बड़े शहरों में सबसे ज्यादा नौकरियां देखी जा रही थीं। लेकिन अब रियल एस्टेट, तेल एवं गैस, फार्मा और बैंकिंग एवं वित्त जैसे उभरते क्षेत्र भी रोजगार वृद्धि में खासा योगदान दे रहे हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी उद्योग में भर्ती गतिविधियां अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। जून में भी साल भर पहले की तुलना में नई नौकरियां 31 प्रतिशत घट गईं। आईटी क्षेत्र से संबंधित सभी तरह की कंपनियों में यह गिरावट देखी गई। इसके अलावा खुदरा, बीपीओ, शिक्षा, दैनिक उपभोग के सामान (FMCG) और बीमा क्षेत्रों में भी नई भर्तियों को लेकर असहजता की स्थिति रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, अब बड़े शहरों के बजाय अपेक्षाकृत छोटे शहरों में अधिक तेजी से नई भर्तियां हो रही हैं। अहमदाबाद में नई भर्तियों की संख्या साल भर पहले की तुलना में 23 प्रतिशत तक बढ़ गई।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 4:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement