facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने चीनी कंपनियों को दी एंट्री! क्या भारतीय ट्रांसफॉर्मर कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किलSIP में छोटे शहरों का बड़ा धमाका! यूपी हरियाणा हिमाचल आगे, दिल्ली मुंबई पिछड़ेबॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश में

जेट एयरवेज का शुद्ध घाटा बढ़कर हुआ 214.18 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:12 PM IST

देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज को मंदी और एटीएफ की ऊंची कीमतों का खामियाजा भुगतना पड़ा है।
इन दोनों वजहों से ही कंपनी का शुद्ध घाटा 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 214.18 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 91.12 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि इस अवधि के दौरान उसके राजस्व में 24.60 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह आंकड़ा दिसंबर 2007 की तिमाही के 2,425.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,022.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
जेट एयरवेज ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों के दौरान नुकसान की असली जड़ महंगा एटीएफ ही रहा। इसके अलावा परिचालन लागत में इजाफे और मुसाफिरों की कम आमद की वजह से राजस्व उम्मीद से कम रहा।’
इन नौ महीनों के दौरान जेट को 455.33 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को केवल 31.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
-लंबा हो गया घाटे का रनवे
-मंदी और महंगे एटीएफ की दोहरी मार
-शुद्ध घाटा बढ़कर हुआ 214.18 करोड़ रुपये
-राजस्व में केवल 24.60 फीसदी का इजाफा
-मुसाफिरों की तादाद घटी
-परिचालन की लागत बढ़ी

Advertisement
First Published - January 16, 2009 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement