facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद REITs मजबूत, 2031 तक बड़ी ग्रोथ की उम्मीदचीनी की कीमतों पर लगाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख टन शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरीक्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखाभारत-सिंगापुर समझौते: टेलीकॉम, खाद्य सुरक्षा और समुद्री विरासत पर बढ़ेगा सहयोगग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: 8 सितंबर से मुंबई में जुटेंगे फिनटेक के दिग्गज, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि3 साल में 1.5 गुना बढ़ सकती है फैमिली ऑफिस की संपत्ति, अल्टरनेटिव निवेश पर बढ़ा फोकसSEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटी

व्हाट्सऐप : गोपनीयता पर असर नहीं होगा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:52 AM IST

व्हाट्सऐप ने मंगलवार को कहा कि उसके ताजा नीतिगत बदलावों से संदेशों की गोपनीयता प्रभावित नहीं होती है और इसके साथ ही फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने उपयोगकर्ताओं के डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को दूर करने की कोशिश की। व्हाट्सऐप ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि वह विज्ञापनों के उद्देश्य से उपयोगकर्ताओं की संपर्क सूची या समूहों के डेटा को फेसबुक के साथ साझा नहीं करती है और व्हाट्सऐप या फेसबुक न तो व्हाट्सऐप पर उपयोगकर्ताओं के संदेश को पढ़ सकते हैं और न ही कॉल सुन सकते हैं।
पिछले हफ्ते व्हाट्सऐप ने अपनी सेवा शर्तों और गोपनीयता नीति में एक बदलाव के बारे में बताया था कि वह किस तरह उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल करती है और किसी तरह फेसबुक के साथ उन्हें साझा किया जाता है। व्हाट्सऐप ने यह भी कहा कि उसकी सेवा का उपयोग जारी रखने के लिए उपयोगकर्ताओं को आठ फरवरी 2021 तक नई शर्तों और नीति को स्वीकार करना होगा। इसके बाद व्हाट्सऐप द्वारा कथित रूप से फेसबुक के साथ उपयोगकर्ताओं की सूचना साझा करने को लेकर इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई और कई लोगों ने टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्रतिस्पर्धी मंचों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया।
व्हाट्सऐप ने कहा, ‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि नीति में बदलाव से किसी भी तरह से दोस्तों या परिवार के साथ आपके संदेशों की गोपनीयता प्रभावित नहीं होगी। इसकी जगह इस बदलाव में व्हाट्सऐप पर किसी व्यवसाय को संदेश देने से संबंधित परिवर्तन शामिल हैं, जो वैकल्पिक है, ये इस बारे में अधिक पारदर्शिता लाते हैं कि हम किस तरह डेटा जमा करते हैं और उपयोग करते हैं।’    

Advertisement
First Published - January 12, 2021 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement