facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Accenture की प्रबंधन टीम में फेरबदल

Advertisement

Accenture के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव: अरुंधति चक्रवर्ती बनीं ग्रुप चीफ एक्जीक्यूटिव, यूसुफ तैयब को नई जिम्मेदारी

Last Updated- August 31, 2024 | 12:23 AM IST
Accenture results

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अमेरिका की दिग्गज कंपनी एक्सेंचर ने अपने शीर्ष नेतृत्व में दो प्रमुख बदलावों का ऐलान किया है। इसमें अरुंधति चक्रवर्ती को एक्सेंचर परिचालन की ग्रुप चीफ एक्जीक्यूटिव नियुक्त किया गया है। वह यूसुफ तैयब की जगह लेंगी जो अब कंपनी के वैश्विक संचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी (सीएमटी) उद्योग के कार्यों का नेतृत्व करेंगे। कंपनी ने कहा कि ये नियुक्तियां 1 सितंबर, 2024 से प्रभावी होंगी तथा चक्रवर्ती और तैयब दोनों ही एक्सेंचर ग्लोबल मैनेजमेंट कमेटी में बने रहेंगे।

कंपनी ने कहा कि अपनी नई भूमिका में अरुंधति पर कंपनी के 10 अरब डॉलर के परिचालन कारोबार को बढ़ाने तथा जनरेटिव एआई और ऑटोमेशन से तैयार किए गए अवसरों का लाभ उठाने की जिम्मेदारी होगी। एक्सेंचर की अध्यक्ष और मुख्य कार्य अधिकारी जूली स्वीट ने कहा, ‘ग्राहकों के साथ साझेदारी करके उनके परिचालन में बड़े स्तर पर बदलाव लाने में अविश्वसनीय रूप से गहरी विशेषज्ञता के साथ अरुंधति हमारे कारोबार के इस महत्वपूर्ण हिस्से का नेतृत्व करने के मामले में अद्वितीय स्थिति में हैं।’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement