facebookmetapixel
Advertisement
कैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़RBI ने FCNR(B) स्वैप सुविधा की समयसीमा घटाई, अब 31 अगस्त तक ही जमा होंगे पैसेक्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?

अब बिना इंटरनेट मोबाइल पर ई-मेल का मजा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:04 AM IST

अब जल्द ही सस्ते मोबाइल हैंडसेट से भी ई-मेल भेजे व प्राप्त किए जा सकेंगे। यह सुविधा राजेश जैन की कंपनी नेटकोर सॉल्युशंस उपलब्ध कराने जा रही है।


खास बात यह कि इस सेवा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल हैंडसेट की जरूरत भी नहीं होगी। इस सेवा को गरीब लोगों का ब्लैकबेरी नाम दिया गया है। इसके लिए ग्राहकों को प्रतिमाह 800 से 1200 रुपये खर्च करने होंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस सेवा की शुरुआत अगले एक-दो हफ्तों में हो जाएगी।

इस सेवा के जरिए हैंडसेट से पर्सनल आईडी और कॉरपोरेट आईडी, दोनों पर ई-मेल प्राप्त किए जा सकेंगे। इसमें एसएमएस की तरह मेल फॉरवर्ड करने की सुविधा होगी, जो तुरंत मेल आईडी पर प्राप्त होगा। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं है, जबकि अन्य पुश मेल सेवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले डाटा इनेबल्ड हैंडसेट की आवश्यकता होती है।

नेटकोर सॉल्युशंस के सीईओ अभिजीत सक्सेना ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस सेवा को शुरू करने का मकसद आम लोगों को ब्लैकबेरी की तरह सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके जरिए उपभोक्ता किसी भी समय, हर जगह ई-मेल सेवा का लुत्फ ले सकेंगे। यही नहीं, यह सुविधा साधारण हैंडसेट पर भी उपलब्ध होगी, जिसमें एसएमएस की सुविधा उपलब्ध हो।

सक्सेना ने बताया कि आमतौर पर एसएमएस में जहां 160 कैरेक्टर लिखने की सुविधा होती है, वहीं नेटकोर के जरिए 480 कैरेक्टर लिखे जा सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने लाइव न्यूज, जोक्स, सेंसेक्स, बॉलीवुड खबर आदि के लिए एसएमएस अलर्ट की सुविधा लॉन्च कर चुकी है। वर्तमान में इस सेवा के देशभर में करीब 35 लाख उपभोक्ता हैं।

कैसे करता है यह काम : इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को नेटकोर सॉल्युशंस को टेक्स्ट मैसेज भेज कर पंजीकरण कराना होगा।

उसके बाद कंपनी की ओर से निर्देश फारवर्ड किए जाएंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि कैसे अपने मेल आईडी की सेटिंग में बदलाव करना है, ताकि इनबॉक्स के सभी मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर उपलब्ध हो। यही नहीं, मेल की एक प्रति आपके ई-मेल आईडी पर भी होगी, जिसे आप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। इसके बाद एसएमएस की तर्ज पर ई-मेल आपके हैंडसेट पर मिलने लगेंगे।

सामान्य हैंडसेट पर भी उपलब्ध होगी यह सुविधा
इस सेवा की सुविधा सामान्य कीमत पर ली जा सकती है
इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी नहीं होगी सुविधा
कॉरपोरेट और पर्सनल ई-मेल आईडी पर भी प्राप्त किए जा सकेंगे ई-मेल

Advertisement
First Published - June 7, 2008 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement