facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

एमेजॉन ने बॉलीवुड पर खेला दांव

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:56 AM IST

एमेजॉन की दिग्गज स्ट्रीमिंग कंपनी प्राइम वीडियो ने भारत में फिल्म निर्माण में उतरने की घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि कंपनी एक बॉलीवुड फिल्म का सह निर्माण करेगी। भारत एमेजॉन के सबसे तेजी से वृद्धि करने वाले प्राइम वीडियो बाजार में से एक है जिसके बारे में कंपनी के संस्थापक जेफ  बेजोस ने कहा है कि यहां कंपनी का प्रदर्शन पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे बेहतर है। एमेजॉन प्राइम वीडियो और और दो अलग-अलग स्टूडियो ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘राम सेतु’ के निर्माण की घोषणा की है हालांकि फिल्म रिलीज की तारीख का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
एमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया में सामग्री प्रमुख विजय सुब्रमण्यम ने कहा, ‘हमें एक ऐसी फिल्म के निर्माण में सहयोग करने में खुशी हो रही है जो भारतीय विरासत पर रोशनी डालती है।’ फिल्म का नाम तमिलनाडु को पड़ोसी देश श्रीलंका से जोडऩे वाले उस पुल पर आधारित है जिसे रामायण काल में चूना पत्थर से बनाया गया था। 
भारतीय पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस पुल का निर्माण भगवान राम ने कराया था। एमेजॉन के प्राइम लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत 999 रुपये में साल भर ग्राहकों को मुफ्त डिलिवरी के साथ-साथ, मुफ्त संगीत और मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। कारोबारी संभावनाओं के बावजूद भारत वह बाजार भी है जहां एमेजॉन को हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘तांडव’ में कुछ दृश्यों में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए सार्वजनिक माफी जारी करनी पड़ी थी ।
इस विवाद ने बॉलीवुड, एमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे प्रतिस्पद्र्धियों को इस बात के लिए सतर्क कर दिया है कि इस प्रमुख बाजार के लिए कोई सामग्री तैयार होने पर उस पर बारीक नजर रखी जाए ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

Advertisement
First Published - March 17, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement