facebookmetapixel
Advertisement
UPI पर MDR लागू होने से PhonePe-Paytm को बढ़त, छोटे ऐप्स के लिए भी खुलेंगे नए अवसरFY28 बजट तक ज्यादातर आयात शुल्क एक अंक में लाने का लक्ष्य: निर्मला सीतारमणपीएम का वीडियो हटाने के मामले के बाद मेटा से सरकार ने मांगा जवाब, सख्त अनुपालन के निर्देशक्रेच व्यवस्था पर निगरानी कमजोर, सरकार के पास नहीं है अनुपालन का आंकड़ाEditorial: उम्मीद पर खरा नहीं उतरा क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम!संसद में गतिरोध जारी: महिला आरक्षण पर समर्थन, परिसीमन और पुलिस कार्रवाई पर सरकार से जवाब की मांगआरबीआई को नीतिगत दरों में बढ़ोतरी करने की कोई जल्दी नहींFPI को लुभाने से ज्यादा FDI बढ़ाने पर हो फोकस, निवेश नीति में पारदर्शिता है जरूरी‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंस

आईटी नियुक्तियों में होगी 12 फीसदी तक वृद्धि

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:07 AM IST

आईटी क्षेत्र की नियुक्तियों की रफ्तार 2020 में सुस्त रहने के बाद नए साल के दौरान उसमें तेजी आने की उम्मीद है। जानकारों का मानना है कि साल 2021 में आईटी नियुक्तियों में दो अंकों में वृद्धि दिख सकती है क्योंकि वैश्विक ग्राहक अब अपने कारोबार को नए जमाने की प्रौद्योगिकी से लैस करने के लिए बटुआ खोलने लगे हैं। कर्मचारी समाधान प्रदान करने वाली फर्म टीमलीज के अनुसार, सकारात्मक मांग परिदृश्य के कारण साल 2021 में आईटी क्षेत्र की नियुक्तियों में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि दिख सकती है। मांग को मुख्य तौर पर अनुबंध आधारित कर्मचारियों की मांग में सुधार से बल मिलने की उम्मीद है। उन्नत प्रौद्योगिकी जैसे डेटा साइंस एवं डेटा एनालिटिक्स की बढ़ती लोकप्रियता से इस प्रकार के कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर झटका लगा है। इसमें 45 फीसदी वृद्धि के आसार दिख रहे हैं। 
 
टीमलीज डिजिटल के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख (आईटी स्टाफिंग) शिव प्रसाद नंदूरी ने कहा, ’95 फीसदी संगठन आगामी 12 महीनों के दौरान अपने क्लाउड खर्च में वृद्धि करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए क्लाउड कंप्यूटिंग/डेवॉप्स में कुशल प्रतिभाओं की मांग बढ़ेगी।’ 

Advertisement
First Published - December 31, 2020 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement