facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

इंटास ने कोविड के लिए इम्यूनो-बूस्टर दवा उतारी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:24 PM IST

कोविड-19 के मानक उपचार के लिए सहायक दवा उपलब्ध कराने की अपनी कोशिश के तहत प्रमुख दवा कंपनी इंटास ने थाइमोक्विनोन के पेटेंटयुक्त अनुसंधान को थाइमोटास ब्रांड नाम के तहत उतारा है। यह दवा रोगियों के शरीर में प्रतिरक्षा को मजबूत करती है और संक्रमण से लडऩे में जबरदस्त सफलता सुनिश्चित करती है।
कंपनी ने आज कहा कि इस दवा का क्लीनिकल परीक्षण हो चुका है। कंपनी ने कहा कि थायमोटास 12.5 मिलीग्राम दवा मौजूदा कोविड वैश्विक महामारी में प्रभावी तौर पर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और संक्रमण से निपटने में सफल रही है। इंटास के अनुसार, थायमोटास के एंटी-वायरल प्रभावों को सार्स-सीओवी2 के खिलाफ इन-विट्रो परीक्षण के जरिये प्रदर्शित किया गया है और कोविड-19 के मानक उपचार के लिए एक दमदार सहायक दवा के रूप में इसमें जबरदस्त क्षमता है।
थाइमोक्विनोन निगेला सैटिवा (काला जीरा) का सक्रिय जैविक घटक है। इसके औषधीय गुणों को साबित करने के लिए विभिन्न वैज्ञानिक प्रकाशन उपलब्ध हैं। इसके अलावा थाइमोक्विनोन को सबसे पहले इंटास द्वारा एक स्थिर, मानकीकृत और उपयोग के लिए तैयार टैबलेट के रूप में विकसित किया गया है।
इंटास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चिकित्सा मामलों के प्रमुख डॉ. आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि थायमोटास 12.5 मिलीग्राम दवा प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के अलावा मल्टीमॉडल क्रियाओं जैसे एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, इम्यूनो-मॉड्यूलेटरी और एंटीऑक्सिडेंट के माध्यम से संक्रमण से लड़ती है।
डब्ल्यूएचओ-जीएमपी प्रमाणित संयंत्र में विनिर्मित थाइमोटास एक प्रतिरक्षा बूस्टर और प्रोफिलैक्सिस के रूप में भोजन के बाद या डॉक्टर के निर्देश के अनुसार प्रतिदिन 12.5 मिलीग्राम की एक गोली ली जा सकती है। संक्रमण के उपचार के लिए एक सहायक दवा रूप में थायमोटस को भोजन के बाद 50 मिलीग्राम तक प्रति दिन की खुराक दी जा सकती है।

Advertisement
First Published - November 11, 2020 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement