टोयोटा किर्लोस्क्र मोटर 1 जनवरी 2009 से अपने मॉडल इनोवा और कोरोला ऑल्टिस की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है।
इनोवा के लिए यह बढ़ोतरी 10000 से 25000 रुपये के बीच होगी, जबकि कोरोला ऑल्टिस में 16000 से 25000 रुपये तक का इजाफा होगा।
कंपनी के उप प्रबंध निदेशक संदीप सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीने में डॉलर की मजबूती की वजह से स्थिति इतनी खराब हो गई कि हमें कीमतें बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा।