facebookmetapixel
Advertisement
Kharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

मंदी में भी भरा इन्फोसिस का खजाना

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:26 PM IST

मंदी और विश्लेषकों के अनुमानों को झुठलाते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज ने तीसरी तिमाही में अच्छा परिणाम घोषित किया है।
वर्ष 2008 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल के समान अवधि के मुकाबले 33.3 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1641 करोड़ रुपये पहुंच गया।
वित्त वर्ष 2007 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1231 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1432 करोड़ रुपये था। यानी दूसरी तिमाही के मुकाबले इसमें करीब 14.5 फीसदी का इजाफा हुआ है।
पिछली तिमाही में कंपनी की आय 5418 करोड़ रुपये रही थी, जो चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 5786 करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस के सीएफओ वी. बालाकृष्णन ने कहा कि मौजूदा मंदी के माहौल में भी कंपनी की मजूबत ऑपरेटिंग और वित्तीय मॉडल अच्छा है।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़ने की मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में आई गिरावट है। बालाकृष्णन का कहना है कि चुनौती भरे समय में कंपनी ऐसा कारोबारी मॉडल पर काम कर रही है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार शुरू होते ही कंपनी और मजबूत होकर उभरे। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों पर पूरा ध्यान दे रही है।
उनके मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में कंपनी की आय बढ़कर 30 फीसदी होने का अनुमान है। इस तिमाही में इन्फोसिस और उसकी सहायक कंपनियों में 5,997 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। इससे कंपनी में कर्मचारियों की फौज बढ़कर 1,03,078 तक पहुंच गई। कंपनी ने इस दौरान 30 नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा।
2008-09 की तीसरी तिमाही
आय – 5786 करोड़ रुपये
मुनाफा – 1641 करोड़ रुपये
2007-08 की तीसरी तिमाही
आय – 5418 करोड़ रुपये
मुनाफा – 1231 करोड़ रुपये

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement