facebookmetapixel
Advertisement
जमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से कर करेंगे गोल्ड में निवेश, ​गिफ्ट सिटी से पहला गोल्ड फंड लॉन्चसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआत

बेहतरीन प्रतिभाओं को पुरस्कृत करेगी इन्फोसिस

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:20 AM IST

इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज (इन्फोसिस) ने इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन के नाम से गैर लाभकारी ट्रस्ट की स्थापना की है, जो भारत में विज्ञान के क्षेत्र में शोध को प्रोत्साहित करेगी।
इस फाउंडेशन के तहत इन्फोसिस देशभर में विज्ञान में हुए विभिन्न योगदानों और उपलब्धियों को सम्मानित करेगी। हर श्रेणी के लिए सालाना 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन को इन्फोसिस कार्यकारी बोर्ड सदस्यों के द्वारा 21.5 करोड़ रुपये दिया जाएगा, जबकि इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज भी सालाना अनुदान मुहैया कराएगी।
इन्फोसिस पुरस्कार श्रेणी में भौतिकी और रसायन शास्त्र, गणित और सांख्यिकी, सभी इंजीनियरिंग शाखाओं, जीव विज्ञान और मेडीसिन, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र और दूसरे सामाजिक विज्ञान को शामिल किया गया है। इन पुरस्कारों के लिए जूरी को अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित शख्सियतों को फाउंडेशन की ट्रस्टी द्वारा चुना जाएगा।
इस पुरस्कार के बारे में इन्फोसिस के अध्यक्ष एन. आर. नारायणमूर्ति ने कहा, ‘ भारत को शैक्षणिक, सरकारी, व्यापार और समाज हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रतिभा की जरूरत है। हम भारत में शोध की प्रवृति को प्रोत्साहित करेंगे। भारत के भविष्य बनाने में बेहतरीन प्रतिभाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।’

Advertisement
First Published - February 17, 2009 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement