facebookmetapixel
Advertisement
IMF ने FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया, अब 6.4% रहने की उम्मीदMumbai Rain: हर साल की बाढ़ से मिलेगी राहत! ₹13,000 करोड़ का मास्टर प्लान तैयारसरकार ने चीनी कंपनियों को दी एंट्री! क्या भारतीय ट्रांसफॉर्मर कंपनियों की बढ़ेगी मुश्किलSIP में छोटे शहरों का बड़ा धमाका! यूपी हरियाणा हिमाचल आगे, दिल्ली मुंबई पिछड़ेबॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई तक देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉक

इन्फोसिस ने माना, कांटों भरी है राह

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:30 AM IST

भारत की दूसरे नंबर की सॉफ्टवेयर कंपनी, इन्फोसिस टेक्नोलॉजी के मुताबिक नया वित्त वर्ष कमाई के मामले में उसके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।
कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2009-10 की पहली तिमाही में उसकी कमाई में पांच फीसदी की गिरावट आ सकती है। जहां तक पूरे साल का सवाल है, तो कंपनी को अनुमान है कि उसकी विकास दर ईकाई के आंकड़े में रहेगी।
कंपनी के मुताबिक इस वित्त वर्ष में उसकी विकास की दर 1.7 से 5.7 के बीच सिमट सकती है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में कंपनी की विकास की दर 20 से 30 फीसदी के बीच रही है।
बुधवार को कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया।
पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में जनवरी-मार्च तिमाही में उसके शुध्द लाभ में 29 फीसदी का इजाफा हुआ है और वह 1,613 करोड़ रुपये के स्तर तक जा पहुंचा है। इस तिमाही में कंपनी ने 5,635 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है।
कंपनी ईबीआईडीटीए में 26 फीसदी का इजाफा हुआ और वह 1,663 करोड़ रुपये रहा। लेकिन तीसरी तिमाही की तुलना में इस तिमाही में शुध्द लाभ में 1.7 फीसदी कम रहा है। साथ ही, तीसरी तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी की कमाई में 2.7 फीसदी की गिरावट आई है। यह साफ बताता है कि आने वाला वक्त भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग के लिए मुश्किलों भरा रहेगा। 

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement